शामली में पुलिस एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी बदमाश रिहान अंसारी ढेर

शामली में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी रिहान अंसारी एनकाउंटर में ढेर मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस सिपाही घायल, एक बदमाश फरार

Up news: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में 50 हजार रुपये का इनामी और कुख्यात अपराधी रिहान अंसारी मारा गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मुठभेड़ के दौरान शामली कोतवाली में तैनात सिपाही सुमित गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, रिहान अंसारी पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और गाजियाबाद समेत कई राज्यों में 90 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे। वह लंबे समय से पुलिस की हिट लिस्ट में था।

 

लूट की सूचना पर हुई मुठभेड़

शामली एसपी एनपी सिंह ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि झिंझाना से कसेरवा गांव की ओर बाइक सवार दो बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने वाले हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दिल्ली निवासी इनामी बदमाश रिहान अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

कौन था रिहान अंसारी?

पुलिस के अनुसार, रिहान अंसारी पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय था और अपने गिरोह का संचालन कर रहा था। उसके तार कुख्यात याहिया गैंग से भी जुड़े हुए थे। उसके खिलाफ लूट, डकैती और अन्य गंभीर धाराओं में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

 

हथियार और लूट का सामान बरामद

एनकाउंटर के बाद पुलिस ने रिहान के पास से, इटली में बनी 0.32 बोर बरेटा पिस्टल, देशी .32 बोर पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस और 7 खोखे, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, लूटा हुआ मोबाइल और 2 अन्य मोबाइल, दो लूटी हुई अंगूठियां और नगद राशि बरामद की है। गौरतलब है कि इससे पहले भी उत्तर प्रदेश में मंगलवार रात को एक लाख के इनामी शूटर बनारसी यादव को एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया था।

Related Articles

Back to top button