लगातार भूकंप से हिली ज़मीन: लेह, नेपाल और राजकोट में महसूस हुए झटके

लेह में सुबह 3.9 तीव्रता का भूकंप, कोई बड़ा नुकसान नहीं नेपाल में लगातार झटके, सुदूरपश्चिम प्रांत बना हॉटस्पॉट राजकोट में भी हल्का भूकंप, लोगों को ज्यादा अहसास नहीं

Earthquake: शुक्रवार सुबह लद्दाख के लेह में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, सुबह 08:31 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 रही। झटके हल्के होने के कारण किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई।

 

नेपाल में भी कांपी धरती

इसके एक दिन पहले नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र (NEMRC) के अनुसार, सुबह 8:32 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। इसका केंद्र दार्चुला जिले के मुरई क्षेत्र के आसपास था, जबकि झटके बैतड़ी और बझांग जिलों तक महसूस किए गए।

 

राजकोट में भी आया झटका

गुजरात के राजकोट जिले में मंगलवार शाम भूकंप के हल्के झटके दर्ज किए गए। गांधीनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सीस्मोलॉजिकल रिसर्च (ISR) के मुताबिक, इसकी तीव्रता 3.2 रही। भूकंप का केंद्र राजकोट से करीब 7 किलोमीटर दूर और 15 किलोमीटर गहराई में था। हालांकि, स्थानीय लोगों को झटके का ज्यादा अहसास नहीं हुआ।

 

नेपाल में लगातार बढ़ रही गतिविधि

नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत में पिछले कुछ दिनों से भूकंपीय गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। सोमवार को भी यहां 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग घरों से बाहर निकल आए। इससे पहले 17 मार्च को भी दार्चुला जिले में 4.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।

Related Articles

Back to top button