यूपी के मिर्जापुर से बड़ा मामला, धर्म परिवर्तन का दबाव नाकाम होने पर युवती पर ब्लेड से हमला, 9 लोग गिरफ्तार

धर्म परिवर्तन के दबाव से इनकार पर युवती पर ब्लेड से हमला पुलिस ने आरोपी के रिश्तेदारों समेत 9 लोगों को किया गिरफ्तार मामले में एसपी सिटी ने सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा

यूपी के मिर्जापुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एक मुस्लिम युवक सैफ उर्फ अब्दुल ने एक युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। जब युवती ने ऐसा करने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने उस पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

क्या है पूरा मामला?

घटना कोतवाली कटरा थाना क्षेत्र के गणेशगंज की है। युवती पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने में नाकाम होने के बाद आरोपी युवक ने उस पर ब्लेड से हमला किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए न सिर्फ आरोपी को पकड़ा, बल्कि घटना से जुड़े पूरे नेटवर्क को भी खंगाला।

 

7 रिश्तेदार गिरफ्तार — षड्यंत्र में शामिल थे सभी

जांच में सामने आया कि इस मामले में आरोपी के कई रिश्तेदार भी शामिल थे। पुलिस ने आज 7 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जिनकी जानकारी इस तरह है: रुस्तम खां (35 वर्ष) — आरोपी का जीजा, शमायरा उर्फ धन्नो (27 वर्ष) — आरोपी की दीदी, गुलाम साबिर उर्फ कल्लू (35 वर्ष) — आरोपी का जीजा, शायरा (24 वर्ष) — आरोपी की दीदी, कल्लू उर्फ निजामुद्दीन (48 वर्ष) — आरोपी का चाचा, मुन्ना उर्फ बदरूद्दीन (59 वर्ष)  आरोपी का चाचा, वारिस उर्फ गोलू (25 वर्ष) — आरोपी का दोस्त

 

अब तक कुल 9 गिरफ्तारियां

इन 7 लोगों से पहले भी पुलिस दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। यानी इस मामले में कुल 9 गिरफ्तारी हो चुकी हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई तेज़ कर दी गई है। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह ने भी बयान जारी किया है और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Related Articles

Back to top button