इंडिगो का परिचालन संकट 7वें दिन भी जारी, 500 फ्लाइट्स रद्द

इंडिगो का परिचालन संकट लगातार सातवें दिन भी जारी। सैकड़ों फ्लाइट्स रद्द, लाखों यात्रियों की यात्रा प्रभावित। रिफंड, बैगेज और OTP पर एयरलाइन ने जारी किए नए अपडेट।

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो लगातार सातवें दिन बड़े परिचालन संकट से जूझ रही है। सोमवार को भी कंपनी ने 500 फ्लाइट्स कैंसिल कर दीं। हालांकि, एयरलाइन आज भी 1800 से ज्यादा फ्लाइट्स ऑपरेट कर रही है। यह जानकारी नागर विमानन मंत्रालय ने जारी की है।

 

7 दिनों में 5.86 लाख टिकट रद्द, 569 करोड़ रिफंड

मंत्रालय के अनुसार, 1 से 7 दिसंबर के बीच बुक किए गए 5,86,705 PNR कैंसिल हुए हैं। इनके बदले यात्रियों को कुल 569.65 करोड़ रुपये वापस किए जा चुके हैं। इसके अलावा, 21 नवंबर से 7 दिसंबर के बीच कुल 9,55,591 PNR कैंसिल हुए हैं। इन पर 827 करोड़ रुपये का रिफंड दिया गया है।

 

 

बैग की समस्या: 4500 बैग यात्रियों को सौंपे

एयरलाइन के पास मौजूद 9000 बैग में से 4500 बैग यात्रियों को वापस कर दिए गए हैं। बाक़ी बैग भी अगले 36 घंटों में लौटाने का दावा किया गया है। ऑपरेशन प्लान: आज 1802 उड़ानें। इंडिगो ने बताया कि सोमवार को वह 137 गंतव्यों के लिए 1802 फ्लाइट्स चलाने की योजना पर काम कर रहा है, जिनमें से 500 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

 

इस संकट की वजह

क्रू ड्यूटी नियमों में बदलाव नई नियामकीय आवश्यकताएँ, इन बदलावों के चलते 2 दिसंबर से रोज़ सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल हो रही हैं, जिससे लाखों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ा रही है।ओन-टाइम परफॉर्मेंस में सुधार — 91%, इंडिगो के अनुसार, सोमवार को उनका OTP (On-Time Performance) बढ़कर 91% हो गया है, जो कि रविवार को 75% था। रविवार को एयरलाइन ने 1650 फ्लाइट्स ऑपरेट की थीं और 650 कैंसिल करनी पड़ी थीं। इंडिगो का दावा है कि आज की कैंसिलेशंस की जानकारी पहले ही यात्रियों को भेज दी गई, ताकि लोगों को एयरपोर्ट न आना पड़े। पिछले 3 दिन में भारी कैंसिलेशन, रविवार: 650 फ्लाइट्स रद्द, शनिवार: 800+ फ्लाइट्स रद्द, शुक्रवार: 1000 फ्लाइट्स रद्द।

Related Articles

Back to top button