मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत पर: LPG-LNG सप्लाई पर सरकार की नजर, PNG अपनाने की अपील

मिडिल ईस्ट तनाव से भारत की ऊर्जा सप्लाई पर असर सरकार ने PNG अपनाने और पैनिक बुकिंग से बचने की अपील की ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए राज्यों को सख्त निर्देश

Iran crisis: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब भारत की ऊर्जा व्यवस्था पर भी साफ दिखाई दे रहा है। पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने गुरुवार को बताया कि भारत अपनी जरूरत का करीब 90% LPG और 47% LNG कतर से आयात करता है, ऐसे में वहां की कोई भी घटना सीधे भारत को प्रभावित करती है। हालांकि, फिलहाल देश में पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई संतुलित बनी हुई है और कच्चे तेल की उपलब्धता सामान्य है। रिफाइनरियां बिना किसी रुकावट के काम कर रही हैं और सप्लाई चेन भी स्थिर बनी हुई है।

 

PNG अपनाने की अपील तेज

सरकार लगातार लोगों से LPG की जगह PNG अपनाने की अपील कर रही है। इस दिशा में कंपनियों ने इंसेंटिव भी देना शुरू किया है, जिससे अब तक करीब 1.25 लाख नए PNG कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। हालांकि, LPG की मांग अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है और पैनिक बुकिंग का असर कुछ हद तक बना हुआ है।

 

राज्यों को सख्त निर्देश

सरकार ने ब्लैक मार्केटिंग और जमाखोरी रोकने के लिए राज्यों की भूमिका को अहम बताया है। केंद्र ने सभी राज्यों को इस पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही 31 राज्यों में जिला स्तर पर मॉनिटरिंग सेंटर शुरू किए गए हैं, ताकि गैस की सप्लाई और वितरण पर नजर रखी जा सके।

Related Articles

Back to top button