महाराष्ट्र नगर परिषद–नगर पंचायत चुनाव नतीजे अब 21 दिसंबर को

महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनाव नतीजों पर रोक हाईकोर्ट ने मतगणना 21 दिसंबर तक टाली राजनीतिक आरोप-प्रतिआरोप तेज हुए

बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने बड़ा फैसला देते हुए कहा है कि महाराष्ट्र की सभी नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनावी नतीजे 2 दिसंबर को नहीं, अब 21 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इसी के साथ राज्य में आचार संहिता की अवधि भी 20 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है।

 

फडणवीस बोले — “मेरे राजनीतिक जीवन में ऐसा पहली बार”

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव आयोग को अपनी प्रक्रिया में सुधार की जरूरत है।उन्होंने कहा: “कोर्ट का पूरा आदेश मैंने पढ़ा नहीं है, लेकिन फैसला आया है तो सबको मानना होगा। इतने सालों की राजनीति में मैंने ऐसा नहीं देखा कि तय मतगणना को आगे बढ़ा दिया जाए।” “उम्मीदवार महीनों मेहनत करते हैं, लेकिन सिस्टम की खामियों का नुकसान उन्हें उठाना पड़ रहा है, यह ठीक नहीं है।” “आगे और चुनाव होंगे, उम्मीद है कि आयोग अपनी गलतियों से सीखेगा।”

 

 

कांग्रेस नेता वडेट्टीवार का बड़ा हमला

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि नागपुर बेंच का आदेश पूरी चुनाव प्रक्रिया को बिगाड़ने वाला है। उन्होंने सरकार और चुनाव आयोग दोनों पर सवाल उठाए: “यह सरासर मजाक है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश की गलत व्याख्या करके ओबीसी आरक्षण दिखाने का ड्रामा किया गया।” “गिनती की तारीख 3 दिसंबर से बढ़ाकर 21 दिसंबर करना लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है।” “क्या वोटों की चोरी का खेल चल रहा है? क्या नतीजों के आने से पहले उन्हें प्रभावित करने की कोशिश हो रही है?” “चुनाव आयोग सरकार की कठपुतली की तरह काम कर रहा है।”

Related Articles

Back to top button