बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी ने 294 सीटों के उम्मीदवारों का ऐलान किया

ममता का ऐलान: 294 सीटों पर उम्मीदवार घोषित BJP पर हमला, चुनाव आयोग पर भी उठाए सवाल 2026 में 226+ सीट जीतने का दावा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता ने साफ कहा कि पार्टी 294 सीटों पर सभी वर्गों धर्म और जाति को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार उतार रही है। ममता बनर्जी ने इस दौरान बीजेपी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा, “बीजेपी डर क्यों रही है? एजेंसियों का इस्तेमाल बंद करिए और महंगाई कम करिए, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा।” उन्होंने चुनाव आयोग को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि निष्पक्ष माहौल में चुनाव कराया जाए।

 

मुख्य सीटों पर उम्मीदवार:

भवानीपुर से ममता बनर्जी खुद मैदान में हैं, जबकि बेलेघाटा से कुणाल घोष और नंदीग्राम से पवित्र पाल को टिकट मिला है। खड़गपुर सदर से प्रदीप सरकार को उतारा गया है, जहां उनका मुकाबला बीजेपी के दिलीप घोष से माना जा रहा है। सिलीगुड़ी से गौतम देव, इस्लामपुर से कनाई लाल अग्रवाल और रायगंज से कृष कल्याणी को टिकट दिया गया है। संदेशखाली से झरना सरकार और मांतेश्वर से सिद्दीकुल्लाह चौधरी को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

 

महिला और SC/ST पर फोकस:

ममता बनर्जी ने बताया कि इस बार TMC ने 52 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है, वहीं 95 SC/ST उम्मीदवारों को भी मौका दिया गया है।

 

बीजेपी पर गंभीर आरोप:

ममता ने आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव से पहले प्रशासनिक बदलाव और बाहरी लोगों को लाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, “अगर प्रधानमंत्री को जनता पर भरोसा है, तो बंगाल को टारगेट क्यों किया जा रहा है?”उन्होंने यह भी दावा किया कि 2026 के चुनाव में TMC 226 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर सत्ता में वापसी करेगी। साथ ही, उन्होंने बीजेपी के खिलाफ सभी पार्टियों से एकजुट होने की अपील भी की।

Related Articles

Back to top button