नेल्लोर में मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेलवे ट्रैक डैमेज; ट्रेनों की आवाजाही हो सकती है प्रभावित

नेल्लोर जिले में मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे हादसे के बाद रेलवे ट्रैक को भारी नुकसान मरम्मत कार्य जारी, ट्रेनों पर असर की आशंका

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले से एक ट्रेन हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक मालगाड़ी के दो डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी स्टाफ मौके पर पहुंच गया और हालात का जायज़ा लिया गया। बताया जा रहा है कि डिब्बों के पटरी से उतरने की वजह से रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल ट्रैक की मरम्मत का काम जारी है। ट्रैक डैमेज होने के कारण इस रूट से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है, हालांकि रेलवे की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

 

पहले भी होते-होते बच चुका है बड़ा हादसा

अगर हालिया घटनाओं पर नज़र डालें तो इससे पहले भी इस महीने की शुरुआत में एक बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते टल गया था। 2 जनवरी की शाम करीब 5 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस अटरिया क्षेत्र के नीलगांव रेलवे क्रॉसिंग के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक एक मवेशी ट्रेन से टकरा गया।इस टक्कर में मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि वंदे भारत एक्सप्रेस के अगले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा था। हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। करीब 20 मिनट तक ट्रेन को रोका गया, जिसके बाद उसे फिर से गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button