दिल्ली पुलिस मुठभेड़: कारोबारी हत्याकांड में 2 मोस्ट वांटेड शूटर गिरफ्तार, दोनों घायल

बवाना कारोबारी हत्याकांड में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता रोहिणी में मुठभेड़ के बाद 2 मोस्ट वांटेड शूटर गिरफ्तार विदेश में बैठे गैंगस्टरों से जुड़ सकता है हत्या का कनेक्शन

Delhi crime: दिल्ली में कारोबारी हत्याकांड के मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार देर रात हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो मोस्ट वांटेड शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। यह मुठभेड़ रोहिणी इलाके में हुई, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए और अब पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों आरोपी बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में करीब एक महीने पहले हुए एक कारोबारी की हत्या के मामले में फरार चल रहे थे। घटना के बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी।

 

मुठभेड़ में चली गोलियां

पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी रोहिणी इलाके में देखे गए हैं। इसके बाद आउटर नॉर्थ जिले की पुलिस टीम ने इलाके में जाल बिछाया। जब पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान दोनों तरफ से करीब 11 राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद वे घायल होकर गिर पड़े और पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

 

आरोपियों की पहचान

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद इरफान और ऐश्वर्य पांडे के रूप में की है। उनके पास से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

 

विदेश में बैठे गैंगस्टरों से कनेक्शन

प्रारंभिक जांच में इस हत्याकांड के तार विदेश में बैठे गैंगस्टर रणदीप मलिक और अनिल पंडित से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हत्या की जिम्मेदारी पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ली गई थी।फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस हत्याकांड के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Back to top button