गाजीपुर में बड़ी कार्रवाई, मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़ी निकहत परवीन गिरफ्तार

लंबे समय से फरार चल रही निकहत परवीन को कासिमाबाद पुलिस ने दबोचा मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़ाव और कई गंभीर धाराओं में दर्ज हैं मामले रंगदारी, धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के केसों की जांच अब तेज होगी

उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गाजीपुर के कासिमाबाद पुलिस ने सोमवार को लंबे समय से फरार चल रही निकहत परवीन को गिरफ्तार कर लिया। निकहत परवीन नगर पंचायत बहादुरगंज के चेयरमैन रेयाज अहमद अंसारी की पत्नी है और मृत माफिया मुख्तार अंसारी के गैंग IS-191 की सहयोगी गैंग D-131 की सक्रिय सदस्य मानी जाती है। पुलिस ने उसे यूनियन बैंक कासिमाबाद के पास से पकड़ा। उसके खिलाफ मुजफ्फरपुर 18/25 सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें BNS और SC-ST एक्ट भी शामिल है।

 

लंबे समय से पुलिस कर रही थी ट्रैक

कासिमाबाद थाना प्रभारी नंद कुमार तिवारी और उनकी टीम काफी समय से निकहत पर नजर रखे हुए थे। उसके खिलाफ धारा 115(2), 351(3), 352, 308(5) BNS और SC-ST एक्ट की धारा 3(1)(द)(ध) व 3(2)(V) के तहत आरोप हैं। पुलिस का कहना है कि निकहत की गिरफ्तारी अपराधियों और गैंगों के खिलाफ चल रहे अभियान की बड़ी उपलब्धि है। गिरफ्तारी के बाद मामलों की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

रंगदारी, धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के कई मामले

रिकॉर्ड के मुताबिक, निकहत परवीन पर 2023 से 2025 के बीच कई आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं, रंगदारी, धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज बनाना, धमकी देना, गिरोहबंदी और BNS की गंभीर धाराएं। उसके खिलाफ दर्ज मुकदमों में 322/23, 283/23, 68/24, 275/24, 18/25 और 323/25 शामिल हैं। इनमें से कुछ में आरोप पत्र दायर हो चुका है और कुछ अभी जांच में हैं। पुलिस जांच यह भी मानती है कि निकहत परवीन स्थानीय स्तर पर मुख्तार अंसारी गैंग के आर्थिक और सामाजिक नेटवर्क को सक्रिय रखने में अहम भूमिका निभा रही थी।

Related Articles

Back to top button