खाड़ी संकट के बीच SpiceJet का बड़ा कदम, UAE से 8 विशेष उड़ानें आज होंगी संचालित

खाड़ी संकट के बीच UAE से आज 8 विशेष उड़ानें संचालित दिल्ली, मुंबई और कोच्चि के लिए राहत उड़ानें शुरू कुवैत में 300 भारतीयों ने सरकार से मदद की लगाई गुहार

Iran crisis: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। निजी विमानन कंपनी SpiceJet ने 4 मार्च को संयुक्त अरब अमीरात से 8 विशेष उड़ानें संचालित करने का ऐलान किया है।

 

फुजैराह से भारत के कई शहरों के लिए उड़ानें

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण कई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है, जिससे सामान्य उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। ऐसे में ये विशेष उड़ानें राहत लेकर आई हैं। ये उड़ानें Fujairah से भारत के प्रमुख शहरों के लिए चलाई जा रही हैं : दिल्ली के लिए 4 विशेष उड़ानें, मुंबई के लिए 4 उड़ानें, कोच्चि के लिए 1 उड़ान, एयरलाइन ने इससे पहले 3 मार्च को भी 4 विशेष उड़ानें संचालित की थीं। कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि 4 मार्च से फुजैराह-दिल्ली और फुजैराह-मुंबई की नियमित उड़ानें फिर से शुरू कर दी जाएंगी।

 

कुवैत में फंसे 300 भारतीय, हालात गंभीर

वहीं दूसरी ओर, Kuwait में करीब 300 भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं। ये सभी फिलहाल Crowne Plaza Kuwait में ठहरे हुए हैं। बताया जा रहा है कि होटल में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। फंसे हुए भारतीयों में से एक कल्पेश संजय राठी ने बताया कि न तो होटल प्रबंधन की ओर से पर्याप्त मदद मिल रही है और न ही स्थानीय प्रशासन की तरफ से कोई स्पष्ट आश्वासन दिया गया है। इनमें से अधिकांश लोग महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और काम या ट्रांजिट के सिलसिले में कुवैत पहुंचे थे। होटल में मौजूद भारतीयों ने भारत सरकार और कुवैत स्थित भारतीय दूतावास से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है।

Related Articles

Back to top button