क्रीमिया में रूस का An-26 विमान क्रैश, 29 लोगों की मौत, कोई भी नहीं बचा

क्रीमिया में बड़ा सैन्य हादसा, 29 की मौत तकनीकी खराबी बनी हादसे की वजह रूस में शोक की लहर

क्रीमिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां रूस का An-26 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में कुल 29 लोगों की जान चली गई है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मरने वालों में 23 यात्री और 6 क्रू मेंबर शामिल हैं। अब तक किसी के भी जिंदा बचने की जानकारी नहीं मिली है, जिससे पूरे रूस में शोक का माहौल है।

 

यूक्रेन से छीना गया था विमान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वही विमान था जिसे रूस ने साल 2014 में यूक्रेन से अपने कब्जे में लिया था। हालांकि, इस हादसे को लेकर किसी तरह के हमले की आशंका फिलहाल नहीं जताई गई है।

 

तकनीकी खराबी की आशंका

रूस के रक्षा मंत्रालय ने साफ किया है कि विमान पर किसी बाहरी हमले के संकेत नहीं मिले हैं। यानी यह साफ है कि इसे न तो मिसाइल से गिराया गया और न ही ड्रोन या किसी अन्य टकराव की वजह से यह हादसा हुआ। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।

 

कैसे हुआ हादसा

बताया गया है कि विमान काला सागर क्षेत्र के ऊपर एक नियमित उड़ान पर था। स्थानीय समयानुसार शाम करीब 6 बजे अचानक उससे संपर्क टूट गया। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया और दुर्घटनास्थल का पता लगाया गया।

 

An-26 की खासियत

An-26 एक दो इंजन वाला टर्बोप्रॉप विमान है, जिसे खासतौर पर सैनिकों की आवाजाही, पैराट्रूपर्स की तैनाती और घायलों को निकालने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह एक बार में करीब 40 सैनिकों को ले जाने में सक्षम होता है।

 

जांच जारी

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच के लिए एक सैन्य आयोग भेजा गया है, जो पूरे मामले की गहराई से जांच करेगा।

Related Articles

Back to top button