एयर इंडिया का बड़ा झटका: 8 अप्रैल से महंगा होगा हवाई सफर
महंगा हुआ हवाई सफर, Air India ने बदला फ्यूल चार्ज सिस्टम, लंबी दूरी पर ज्यादा असर

Aeroplane: Air India ने यात्रियों को बड़ा झटका देते हुए अपने फ्यूल सरचार्ज ढांचे में बदलाव का ऐलान किया है। अगर आप आने वाले दिनों में एयर इंडिया से यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो अब आपको ज्यादा किराया चुकाना पड़ सकता है। कंपनी ने 7 अप्रैल को जारी बयान में साफ किया कि 8 अप्रैल 2026 से नई दरें लागू होंगी।
क्या बदला है?
अब तक घरेलू उड़ानों में एक तय (फ्लैट) फ्यूल सरचार्ज लिया जाता था, लेकिन अब इसे दूरी के हिसाब से तय किया जाएगा। यानी जितनी लंबी दूरी, उतना ज्यादा सरचार्ज। यह बदलाव सरकार द्वारा ATF कीमतों में बढ़ोतरी की सीमा तय करने के बाद किया गया है।
नई फ्यूल सरचार्ज दरें (घरेलू उड़ानें):
0 से 500 किमी: ₹299, 501 से 1,000 किमी: ₹399 1,001 से 1,500 किमी: ₹549, 1,501 से 2,000 किमी: ₹749, 2,000 किमी से ज्यादा: ₹899
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी असर
सिर्फ घरेलू ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर भी फ्यूल सरचार्ज में बदलाव किया गया है। हालांकि कंपनी ने हर रूट की अलग-अलग दरें जारी नहीं की हैं, लेकिन साफ है कि विदेश यात्रा भी महंगी होने वाली है।
क्यों बढ़े दाम?
दरअसल, एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। 27 मार्च 2026 को खत्म हुए सप्ताह में इसकी औसत कीमत 195.19 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई, जो फरवरी के अंत में करीब 99.40 डॉलर थी। यानी कीमत लगभग दोगुनी हो गई है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और रिफाइनरी मार्जिन (क्रैक स्प्रेड) में उछाल इसकी बड़ी वजह माने जा रहे हैं।
क्या मतलब आपके लिए?
सीधी बात ये है कि अगर आप 8 अप्रैल के बाद एयर इंडिया से टिकट बुक करते हैं, तो आपको पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। खासकर लंबी दूरी की फ्लाइट्स पर असर ज्यादा दिखेगा।



