उत्तर कोरिया चुनाव 2026: किम जोंग उन की 99.93% वोट से प्रचंड जीत, सभी 687 सीटों पर कब्जा

उत्तर कोरिया चुनाव 2026: किम जोंग उन की ऐतिहासिक जीत, 99.93% वोट के साथ सभी सीटों पर कब्जा 687 में 687 सीटें जीतीं, वोटिंग 99.99% चुनाव को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठे सवाल

प्योंगयांग: उत्तर कोरिया में हुए 2026 के संसदीय चुनावों में सुप्रीम लीडर Kim Jong Un ने एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। स्टेट मीडिया के मुताबिक, उनकी पार्टी Workers’ Party of Korea और उसके सहयोगियों ने 99.93% वोट हासिल करते हुए संसद की सभी सीटों पर जीत दर्ज की है।

 

 सभी 687 सीटों पर कब्जा

15 मार्च को हुए इस चुनाव में कुल 687 सीटों पर मतदान हुआ था। नतीजों में किम की पार्टी और उसके गठबंधन ने हर सीट जीत ली। अब राजधानी प्योंगयांग में नई संसद का पहला सत्र जल्द आयोजित होगा, जिसमें शीर्ष नेतृत्व और नीतियों पर फैसले लिए जाएंगे।

 

परिवार और करीबी नेताओं की एंट्री

इस चुनाव में किम की बहन Kim Yo-jong भी जीतकर संसद पहुंची हैं। इसके अलावा विदेश मंत्री Choe Son-hui और किम के करीबी Jo Yong-won को भी अहम जिम्मेदारियां मिलने की चर्चा है।

 

 70% नए चेहरे, सत्ता मजबूत करने की रणनीति?

इस बार करीब 70% प्रतिनिधियों को बदला गया है। एक्सपर्ट मानते हैं कि यह कदम किम जोंग उन की सत्ता को और मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है।

 

 चुनाव पर उठे सवाल

ऑफिशियल आंकड़ों के अनुसार, केवल 0.07% वोट ही किम के खिलाफ पड़े। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन चुनावों को अक्सर औपचारिक प्रक्रिया माना जाता है, जहां असली राजनीतिक प्रतिस्पर्धा देखने को नहीं मिलती।  उत्तर कोरिया के इस चुनाव ने एक बार फिर दिखा दिया कि देश की राजनीति में किम जोंग उन का दबदबा कायम है, लेकिन पारदर्शिता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को लेकर सवाल अब भी बने हुए हैं।

Related Articles

Back to top button