ईरान युद्ध से पहले अमेरिकी सैनिकों का इमोशनल साइड आया सामने, क्लब में बहा रहे पैसा
ईरान युद्ध से पहले अमेरिकी सैनिकों का भावुक चेहरा सामने तैनाती से पहले क्लब में खर्च कर रहे जमकर पैसा वायरल वीडियो ने सुरक्षा और भावनाओं पर खड़े किए सवाल

Iran crisis: ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी सैनिकों का एक अलग और भावुक चेहरा सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैन डिएगो के पास स्थित मिलिट्री बेस के आसपास अचानक सैनिकों की भीड़ बढ़ गई है, जो अपनी संभावित तैनाती से पहले वक्त बिताने और तनाव कम करने के लिए क्लब्स का रुख कर रहे हैं।
क्लब में खर्च कर रहे जमकर पैसा
एक वायरल वीडियो में अमेरिकी स्ट्रिपर चार्म डेज़ ने दावा किया कि हाल के दिनों में कई सैनिक उनके क्लब में आ रहे हैं और खुलकर पैसा खर्च कर रहे हैं। उनके मुताबिक, ये जवान बाहर से भले ही खुश दिखने की कोशिश कर रहे हों, लेकिन अंदर से काफी उदास और चिंतित नजर आते हैं। कई सैनिकों ने खुद बताया कि वे “अगले हफ्ते डिप्लॉय” होने वाले हैं।
भावुक हो रहा माहौल
डेज़ ने कहा कि इन जवानों के साथ वक्त बिताते हुए उन्हें एहसास हुआ कि ये भी आम इंसानों की तरह भावनाओं से भरे होते हैं। उन्होंने बताया कि जब ये सैनिक विदा लेते हैं, तो माहौल काफी भावुक हो जाता है।
वीडियो वायरल, उठे सवाल
यह मामला तब और चर्चा में आ गया जब सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हुआ। कुछ लोग सैनिकों के इस मानवीय पहलू को समझ रहे हैं, वहीं कई यूजर्स ने इसे सुरक्षा के लिहाज से गंभीर चूक बताया है। उनका कहना है कि इस तरह की जानकारी साझा करना ऑपरेशनल सिक्योरिटी के लिए खतरा हो सकता है।
मिलिट्री हब के पास बढ़ी हलचल
दरअसल, सैन डिएगो अमेरिका के बड़े मिलिट्री हब्स में से एक है, जहां नेवी और मरीन के कई अहम बेस मौजूद हैं। ऐसे में यहां सैनिकों की गतिविधियों पर नजर भी ज्यादा रहती है।
जंग से पहले इंसानी पहलू
इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि युद्ध के मैदान में जाने से पहले सैनिक सिर्फ फौजी नहीं, बल्कि भावनाओं से भरे इंसान भी होते हैं, जो अनिश्चित भविष्य का सामना करने से पहले अपने तरीके से खुद को संभालने की कोशिश करते हैं।



