ईरान युद्ध के बीच अमेरिका में भूकंप, नेवादा के टोनोपाह इलाके में 4.3 तीव्रता के झटके

ईरान युद्ध के बीच अमेरिका के नेवादा में भूकंप टोनोपाह टेस्ट रेंज के पास 4.3 तीव्रता के झटके वैश्विक तनाव और बढ़ने की संभावना

Iran crisis: ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका से भी भूकंप की खबर सामने आई है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक रविवार सुबह नेवादा राज्य में 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। झटके खासकर ग्रामीण इलाकों में ज्यादा महसूस किए गए, जिससे लोगों में घबराहट फैल गई।यूएसजीएस के अनुसार मुख्य झटके के बाद कई आफ्टरशॉक भी दर्ज किए गए। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

 टोनोपाह टेस्ट रेंज के पास लगातार झटके

नेवादा के टोनोपाह क्षेत्र के उत्तर-पूर्वी हिस्से में पिछले तीन दिनों से भूकंप की गतिविधियां लगातार दर्ज की जा रही हैं। इसी इलाके में अमेरिका का गुप्त सैन्य परीक्षण केंद्र टोनोपाह टेस्ट रेंज स्थित है, जिसे अनौपचारिक तौर पर “एरिया 52” भी कहा जाता है। यूएसजीएस के मुताबिक 1 मार्च से अब तक कई झटके दर्ज हुए हैं, जिनमें ज्यादातर की तीव्रता 2.5 मैग्नीट्यूड से ऊपर रही। सबसे तेज झटका 4.3 मैग्नीट्यूड का था, जिसका केंद्र टोनोपाह से करीब 48 मील (लगभग 77 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में था।

 

युद्ध के माहौल में बढ़ी संवेदनशीलता

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है। हाल ही में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि युद्ध की “सबसे बड़ी लहर” अभी बाकी है, जिससे अटकलें और तेज हो गई हैं। हालांकि अमेरिकी सरकार की ओर से किसी भी तरह के परमाणु परीक्षण या सैन्य विस्फोट की पुष्टि नहीं की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह भूकंपीय गतिविधि प्राकृतिक भी हो सकती है, क्योंकि नेवादा क्षेत्र भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है।

 

 क्या बढ़ेगा वैश्विक तनाव?

नेवादा में आए इन झटकों ने ऐसे वक्त में सवाल खड़े किए हैं, जब अमेरिका ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर रहा है। परमाणु ठिकानों के आसपास भूकंप की खबरें आने से वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ी है। फिलहाल आधिकारिक एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और किसी असामान्य गतिविधि की पुष्टि नहीं की गई है।

Related Articles

Back to top button