ईरान का सख्त संदेश: अमेरिका-इजरायल को दी खुली चेतावनी, “हमला हुआ तो कई गुना जवाब मिलेगा”

ईरान का सख्त रुख, अमेरिका-इजरायल को खुली चेतावनी हमला हुआ तो कई गुना जवाब देगा तेहरान होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ते तनाव से दुनिया चिंतित

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका और इजरायल को लेकर कड़ा रुख अपना लिया है। ईरान की संसद के स्पीकर Mohammad Bagher Ghalibaf ने साफ कहा है कि अगर दुश्मन ने कोई भी आक्रामक कदम उठाया, तो उसे इसका करारा जवाब मिलेगा। उनका यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य गतिविधियां बढ़ने की खबरें सामने आ रही हैं।

 

दुश्मन को मिलेगा जवाब

गालिबफ ने कहा कि दुश्मन झूठी खबरों और प्रचार के जरिए माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि अगर ईरान पर हमला हुआ, तो जवाब कई गुना ज्यादा ताकत से दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि देश की जनता, सर्वोच्च नेता के नेतृत्व में, अपने अधिकारों की रक्षा करेगी और दुश्मन को उसकी गलती का एहसास कराएगी।

 

अमेरिका को सीधी चेतावनी

गालिबफ ने अमेरिका और उसके सहयोगियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जमीन के रास्ते किसी भी तरह की घुसपैठ का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका शांति प्रस्तावों की आड़ में अपनी सैन्य योजनाएं छिपा रहा है। ईरानी सेना ऐसे किसी भी हमले के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

IRGC ने तय किए लक्ष्य

ईरान ने साफ कर दिया है कि अब वह अमेरिका और इजरायल की कार्रवाईयों में कोई फर्क नहीं करेगा। Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) के लिए क्षेत्र में मौजूद सभी अमेरिकी ठिकानों को वैध लक्ष्य माना जाएगा। इससे हालात और ज्यादा गंभीर हो सकते हैं।

 

होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा तनाव

रणनीतिक रूप से बेहद अहम Strait of Hormuz को लेकर भी ईरान का रुख सख्त हो गया है। गालिबफ ने कहा कि यहां की स्थिति अब पहले जैसी नहीं रहेगी, जिससे वैश्विक तेल सप्लाई और बाजारों पर असर पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button