सुपौल: DM सावन कुमार का राघोपुर प्रखंड में औचक निरीक्षण, 9 कर्मचारियों का वेतन रोका

सुपौल के राघोपुर प्रखंड में DM सावन कुमार ने किया औचक निरीक्षण। भवन निर्माण में लापरवाही और कर्मचारियों की गैरहाजिरी पर की सख्त कार्रवाई। 9 कर्मचारियों का वेतन रोका, निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश।

Bihar news: सुपौल के राघोपुर प्रखंड और अंचल कार्यालय में आज हड़कंप मच गया, जब DM सावन कुमार ने अचानक औचक निरीक्षण किया। डीएम के आगमन से कार्यालय कर्मियों में अफरातफरी मच गई। निरीक्षण के दौरान DM ने प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय और वहां मौजूद सभी विभागों का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही राघोपुर ब्लॉक परिसर में निर्माणाधीन नए भवन का भी निरीक्षण किया। भवन निर्माण में लापरवाही और अनियमितता पाए जाने पर DM ने संबंधित पदाधिकारी को कड़ी फटकार लगाई और तुरंत जांच के निर्देश दिए।

 

सीमेंट के बैग स्कैन नहीं हुए:

निरीक्षण के दौरान जब निर्माण सामग्री के सीमेंट बैग स्कैन किए गए, तो वे स्कैन नहीं हुए। इस पर DM ने गहरी नाराजगी जताई और बीडीओ एवं सीओ को निर्देश दिए कि भवन निर्माण कार्य उनकी प्रत्यक्ष उपस्थिति में कराया जाए, ताकि गुणवत्ता से समझौता न हो।

 

कर्मचारियों की हाजिरी और वेतन रोका:

डीएम ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि कई कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं आते हैं। औचक निरीक्षण में मात्र 2 कर्मचारी ही उपस्थित पाए गए। DM ने 9 कर्मचारियों की हाजिरी काटते हुए एक दिन का वेतन रोक दिया और सभी के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए। भवन निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए DM ने कार्यपालक अभियंता को खुद मौके पर जाकर निरीक्षण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ सत्येंद्र कुमार, सीओ रश्मि प्रिया और आरओ आकांक्षा कुमारी भी मौजूद थीं।

Related Articles

Back to top button