शेयर बाजार में फिर गिरावट, सेंसेक्स 83,627 पर बंद

शेयर बाजार में गिरावट के बाद सोमवार को थोड़ी राहत, लेकिन मंगलवार को फिर नुकसान एटरनल के शेयर सबसे ज्यादा बढ़े, जबकि ट्रेंट में भारी गिरावट देखी गई सेंसेक्स 83,627 पर और निफ्टी 25,732 पर बंद, निवेशकों को मिला मिला परिणाम

शेयर बाजार में लगातार 5 दिनों की गिरावट के बाद सोमवार को थोड़ी राहत देखने को मिली थी, लेकिन मंगलवार को बाजार ने फिर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 250.48 अंक (0.30%) गिरकर 83,627.69 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 57.95 अंक (0.42%) घटकर 25,732.30 पर बंद हुआ। सोमवार को सेंसेक्स 301.93 अंक (0.36%) की तेजी के साथ 83,878.17 और निफ्टी 50 106.95 अंक (0.42%) की बढ़त के साथ 25,790.25 पर बंद हुआ था।

 

एटरनल और ट्रेंट के शेयरों में सबसे ज्यादा हलचल

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से केवल 10 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए, जबकि बाकी 20 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी 50 की बात करें तो 18 कंपनियों के शेयर बढ़त में और 32 कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे।

 

सबसे ज्यादा बढ़त: एटरनल (+3.24%)

सबसे ज्यादा गिरावट: ट्रेंट (-3.39%) बढ़त के साथ बंद हुए शेयर, टेक महिंद्रा (+1.74%), आईसीआईसीआई बैंक (+1.66%), भारतीय स्टेट बैंक (+1.32%), टीसीएस (+0.99%), बजाज फिनसर्व (+0.37%), इंफोसिस (+0.13%), एनटीपीसी (+0.07%), एचडीएफसी बैंक (+0.06%), पावरग्रिड (+0.04%).

 

नुकसान में बंद हुए शेयर

एलएंडटी (-3.25%), रिलायंस इंडस्ट्रीज (-2.14%), इंडिगो (-1.95%), मारुति सुजुकी (-1.13%), आईटीसी (-1.09%), अडाणी पोर्ट्स (-1.05%), बीईएल (-1.04%), एक्सिस बैंक (-0.88%), भारती एयरटेल (-0.84%), हिंदुस्तान यूनिलीवर (-0.64%), महिंद्रा एंड महिंद्रा (-0.62%), अल्ट्राटेक सीमेंट (-0.48%), सन फार्मा (-0.45%), एशियन पेंट्स (-0.41%), टाटा स्टील (-0.38%), बजाज फाइनेंस (-0.30%), एचसीएल टेक (-0.19%), टाइटन (-0.13%), कोटक महिंद्रा बैंक (-0.06%)

Related Articles

Back to top button