वंदे भारत ट्रेन में शशि थरूर की मुलाकात AI के युवा मास्टरमाइंड से, एक्स पर की जमकर तारीफ

वंदे भारत ट्रेन में सफर के दौरान शशि थरूर की 16 वर्षीय AI प्रतिभा राउल जॉन अजू से खास मुलाकात राउल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम को देखकर शशि थरूर हुए बेहद प्रभावित एक्स पर पोस्ट साझा कर राउल और उनकी टीम के टैलेंट की जमकर की तारीफ

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बीते मंगलवार को, वंदे भारत ट्रेन से यात्रा के दौरान एक बेहद प्रतिभाशाली किशोर से मुलाकात की। यह मुलाकात उनकी बगल वाली सीट पर बैठे 16 वर्षीय राउल जॉन अजू से हुई, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में असाधारण काम कर रहे हैं। राउल की प्रतिभा से शशि थरूर इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इसे लेकर अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट भी साझा की।

 

शशि थरूर ने एक्स पोस्ट में क्या लिखा?

शशि थरूर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वंदे भारत यात्रा के दौरान हुई मुलाकातें अक्सर सुखद होती हैं, लेकिन इतनी ज्ञानवर्धक बहुत कम होती हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें 16 वर्षीय तकनीकी प्रतिभा राउल जॉन अजू से मिलने का अवसर मिला, जो AI के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। दोनों के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सीमाओं और भारत जैसे विविध देश में स्थानीय भाषाओं को समझने की जरूरत पर चर्चा हुई।थरूर ने यह भी बताया कि राउल और उनकी टीम जिसमें उनके मित्र ईशान भी शामिल हैं पहले से ही मलयालम, हिंदी और उर्दू जैसी भाषाओं में स्पीच प्रोसेसिंग सिस्टम विकसित कर रहे हैं।

 

भारत के तकनीकी भविष्य के लिए उम्मीद की किरण

शशि थरूर ने लिखा कि युवाओं में ऐसी प्रतिभा और समर्पण देखकर उन्हें भारत के तकनीकी भविष्य को लेकर गहरी उम्मीद है। उन्होंने राउल और उनकी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे ही युवा भारत की 21वीं सदी की विकास गाथा को आकार देंगे।

 

मोबाइल पर दिखाया AI का कमाल

मुलाकात के दौरान राउल जॉन अजू ने शशि थरूर को अपने मोबाइल फोन पर AI से जुड़ा अपना रिसर्च और तकनीकी काम दिखाया। राउल की क्षमताओं को देखकर शशि थरूर काफी प्रभावित नजर आए। दोनों के बीच तकनीक को लेकर लंबी बातचीत हुई और इस दौरान उन्होंने साथ में सेल्फी भी ली।

Related Articles

Back to top button