‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3’ फिर चर्चा में, जन्नत जुबैर संग अभिषेक–समर्थ की नोकझोंक वायरल
लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में जन्नत, अभिषेक और समर्थ की मजेदार नोकझोंक वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3’ इन दिनों अपने मजेदार और एंटरटेनिंग कंटेंट की वजह से लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इसी बीच शो से एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल और जन्नत जुबैर की तिकड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। वीडियो में अभिषेक और समर्थ, अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के सामने ही जन्नत जुबैर से फ्लर्ट करते दिखाई देते हैं। यह देखकर ईशा मालवीय का रिएक्शन साफ नजर आता है—वह अपना काम छोड़ बस उन्हें ही देखती रह जाती हैं। दोनों लड़कों की एक ही लड़की को लेकर मजेदार नोकझोंक दर्शकों का ध्यान खींच रही है।
जन्नत जुबैर पर फिदा दिखे अभिषेक और समर्थ
सेट पर अली गोनी ने भी इस पूरे माहौल को और मजेदार बना दिया। वह दोनों को ‘छोटू’ कहकर चिढ़ाते हैं और बताते हैं कि ये उनके किचन साइडकिक हैं। उनके इस मजेदार अंदाज़ ने स्टूडियो में ठहाके लगवा दिए। वीडियो में समर्थ जन्नत से मजाक करते हुए कहते हैं, “जान, जानू… इसमें टमाटर डालेंगी?” यह सुन सब हंस पड़ते हैं। फिर वह आंख में कुछ जाने का ड्रामा करते हैं और जन्नत उनकी मदद करती हैं। उसी वक्त अभिषेक भी वहीं पहुंच जाते हैं और वह भी जन्नत से मदद मांगने लगते हैं। इन सबको देखकर ईशा मालवीय का रिएक्शन देखकर फैंस खूब मजे ले रहे हैं।
दो एक्टर्स को एक ही लड़की पसंद!
इसके बाद अभिषेक कुमार कहते नजर आते हैं कि उन्हें और समर्थ को हमेशा एक ही लड़की पसंद आती है। इस पर समर्थ मजाक में कह देता है—“नहीं… तुम मेरी मोहब्बत हो।” गौरतलब है कि अभिषेक, समर्थ और ईशा मालवीय के बीच पहले रिश्ते थे, लेकिन अब तीनों अपनी–अपनी राह पर आगे बढ़ चुके हैं।
शो में कौन-कौन हैं?
भारती सिंह के इस शो में इस बार कई बड़े चेहरों की एंट्री हुई है, जिनमें शामिल हैं, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, अली गोनी, जन्नत जुबैर, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, करण कुंद्रा, एल्विश यादव, विवियन डीसेना, ईशा सिंह, ईशा मालवीय, तेजस्वी प्रकाश, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी। प्रतियोगियों को दो टीमों में बांटा गया है, छुरी और कांटा।



