रोहतास में मैरिज हॉल पर छापा: 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए

रोहतास में मैरिज हॉल पर पुलिस का बड़ा छापा 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए 31 नाबालिग मिलने से मामला और गंभीर

Bihar news: बिहार के रोहतास जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक मैरिज हॉल में छापा मारकर 80 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। यह कार्रवाई दावथ थाना क्षेत्र के मालियाबाग स्थित एक मैरिज हॉल में की गई।

 

80 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 39 महिलाओं और 41 पुरुषों को मौके से पकड़ा। सभी को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में बिक्रमगंज के एसडीएम प्रभात कुमार की सूचना पर FIR दर्ज की गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

31 नाबालिग भी शामिल, POCSO एक्ट के तहत केस

जांच में सामने आया कि पकड़े गए लोगों में 31 नाबालिग भी शामिल हैं, जिनमें 18 लड़कियां और 13 लड़के हैं। नाबालिग लड़कियों के मामले को POCSO एक्ट के तहत कोर्ट में पेश किया गया है। वहीं, कुछ मामलों में नाबालिग लड़कों के साथ वयस्क महिलाएं भी पाई गईं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

 

बाल कल्याण समिति को सौंपा गया मामला

नाबालिग लड़कियों को मेडिकल जांच और अन्य प्रक्रियाओं के लिए बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

 

बड़े नेटवर्क की आशंका, जांच जारी

पुलिस को शक है कि यह मामला किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। इसलिए हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है। एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

स्थानीय लोगों में आक्रोश

इस घटना के बाद इलाके में नाराजगी देखने को मिल रही है। परिजनों और ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button