महाकुंभ-2025: ICCC और Meta Suicidal Alert को SKOCH अवॉर्ड (Gold Category)

महाकुंभ-2025 के दौरान सुरक्षा और जनसेवा का बना टेक्नोलॉजी हब AI, डिजिटल गवर्नेंस और इंटर-एजेंसी कोऑर्डिनेशन का प्रभावी मॉडल सोशल मीडिया के ज़रिए समय रहते 1805 ज़िंदगियाँ बचाने की ऐतिहासिक पहल

प्रयागराज: महाकुंभ-2025 के दौरान स्थापित Integrated Command & Control Centre (ICCC) और उत्तर प्रदेश पुलिस के सोशल मीडिया सेंटर की Meta Suicidal Alert पहल को वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित SKOCH Award (Gold Category) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 10 जनवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटैट सेंटर में आयोजित 105वें SKOCH समिट के दौरान प्रदान किया गया। इस वर्ष SKOCH समिट की थीम “Governing Viksit Bharat” रही।

 

Integrated Command & Control Centre (ICCC) क्या है?

महाकुंभ-2025 जैसे विशाल आयोजन में सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा ICCC को एक केंद्रीय नर्व सेंटर के रूप में विकसित किया गया। इसका निर्माण तत्कालीन अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन भानु भास्कर के नेतृत्व में विशेषज्ञों की सहायता से किया गया, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और अत्याधुनिक तकनीकों का व्यापक उपयोग किया गया। ICCC का उद्देश्य मेले के दौरान रियल-टाइम निगरानी, त्वरित निर्णय-निर्धारण और विभिन्न एजेंसियों के बीच प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करना रहा।

 

महाकुंभ-2025 ICCC के प्रमुख योगदान

AI आधारित सिस्टम से क्राउड एस्टीमेशन, व्यक्ति-सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट, 24×7 निगरानी, सिचुएशन रूम और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली, श्रद्धालुओं की सहायता हेतु चैटबॉट, ऐप-आधारित सपोर्ट और मास मैसेजिंग, आपदा प्रबंधन और पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य, अग्निशमन जैसी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल, डिजिटल गवर्नेंस और स्मार्ट टेक्नोलॉजी का प्रभावी उपयोग।

 

 

Meta Suicidal Alert क्या है?

Meta Suicidal Alert उत्तर प्रदेश पुलिस के सोशल मीडिया सेंटर और Meta (Facebook/Instagram) के सहयोग से विकसित एक अभिनव और मानवीय पहल है। इसके तहत यदि फेसबुक या इंस्टाग्राम पर कोई व्यक्ति आत्महत्या से संबंधित सामग्री पोस्ट करता है, तो Meta कंपनी द्वारा पुलिस मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर को तत्काल ई-मेल और फोन कॉल के माध्यम से अलर्ट भेजा जाता है। पुलिस मुख्यालय में स्थापित 24×7 समर्पित डेस्क, जो यूपी STF सर्वर से जुड़ी है, संबंधित व्यक्ति की लोकेशन ट्रेस करती है, तुरंत संबंधित जनपद को सूचना भेजती है, स्थानीय पुलिस पीड़ित और उसके परिजनों से संपर्क कर रेस्क्यू, इलाज और काउंसलिंग सुनिश्चित करती है।

 

Meta Suicidal Alert: आँकड़ों में जीवन रक्षा

01 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2025 तक, Meta से प्राप्त कुल अलर्ट: 1802, सुरक्षित बचाए गए लोग: 1805, पुरुष: 1389, महिलाएँ: 416, आयु वर्ग के अनुसार विवरण, 13–18 वर्ष: 623, 19–25 वर्ष: 905, 26–35 वर्ष: 190, 35 वर्ष से अधिक: 87.

 

आत्महत्या के प्रयास के बाद काउंसलिंग की नई पहल

केवल तात्कालिक रेस्क्यू ही नहीं, बल्कि भविष्य में ऐसे विचारों की पुनरावृत्ति रोकना भी आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं कि: आत्महत्या के प्रयास से जुड़े सभी मामलों में, जनपदीय मिशन शक्ति केंद्र, और 1090 महिला हेल्पलाइन के टेली-काउंसलर, के माध्यम से पीड़ितों की निरंतर और प्रभावी काउंसलिंग कराई जाएगी।

 

SKOCH अवॉर्ड किसे मिला?

ICCC Mahakumbh-2025 का पुरस्कार, भानु भास्कर (तत्कालीन ADG, प्रयागराज जोन), अमित कुमार (SP, ICCC), Meta Suicidal Alert का पुरस्कार, राहुल श्रीवास्तव (जनसंपर्क अधिकारी एवं सोशल मीडिया प्रभारी, यूपी पुलिस), सत्या यादव (Director Outreach, South Asia – Meta)।

 

Meta Suicidal Alert 2025 के कुछ प्रमुख मामले

प्रतापगढ़, आगरा, प्रयागराज, इटावा और फिरोजाबाद जैसे जिलों में फेसबुक व इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए आत्महत्या से जुड़े मामलों में, 5 से 10 मिनट के भीतर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से कई युवाओं और परिवारों की जान बचाई गई।इन मामलों के पीछे कारण रहे, पारिवारिक विवाद, आर्थिक तंगी से  प्रतियोगी परीक्षाओं का दबाव, कर्ज और मानसिक अवसाद, समय पर रेस्क्यू, इलाज और काउंसलिंग से सभी मामलों में जीवन रक्षा संभव हो सकी।

 

खास बातें

सोशल मीडिया के माध्यम से आत्महत्या रोकने की पहल करने वाली विश्व की पहली पुलिस एजेंसी उत्तर प्रदेश पुलिस, SKOCH अवॉर्ड शासन और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र का देश का सबसे प्रतिष्ठित स्वतंत्र सम्मान, 105वें SKOCH समिट की थीम, Governing Viksit Bharat, उत्तर प्रदेश पुलिस SKOCH अवॉर्ड की दो अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित होने वाली देश की एकमात्र पुलिस बल।

Related Articles

Back to top button