बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) Budget 2026–27
मुंबई का 80,952 करोड़ का मेगा बजट पेश इंफ्रास्ट्रक्चर और फायर सर्विस पर बड़ा फोकस BEST को भी 1,000 करोड़ की मदद

Budget 2026/27: मुंबई की सबसे अमीर नगर निगम मानी जाने वाली BMC ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 80,952 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। यह पिछले साल के 74,427 करोड़ रुपये के मुकाबले 6,525 करोड़ रुपये ज्यादा है। BMC कमिश्नर भूषण गगरानी ने यह बजट स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन प्रभाकर शिंदे को सौंपा। इस बार फोकस साफ है, शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करना और लंबी अवधि की विकास योजनाओं पर खर्च बढ़ाना।
बजट में किस मद पर कितना खर्च?
इस साल के बजट में खर्च को दो हिस्सों में बांटा गया है: 1. कैपिटल खर्च – 48,164.28 करोड़ रुपये (लगभग 60%), यह पैसा बड़े प्रोजेक्ट्स पर लगेगा, जैसे: इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, शहरी नवीनीकरण ,लंबी अवधि के विकास कार्य, 2. रेवेन्यू खर्च – 32,788.28 करोड़ रुपये (लगभग 40%), इसमें शामिल हैं: कर्मचारियों का वेतन, मेंटेनेंस, रोजमर्रा की नागरिक सेवाओं का संचालन
BMC की कमाई कहां से होगी?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, BMC की कमाई के मुख्य स्रोत ये रहेंगे: ऑक्ट्रॉई के बदले मुआवज़ा – 15,550.02 करोड़ रुपये, डेवलपमेंट प्लान (DP) फीस और प्रीमियम – 12,050 करोड़ रुपये, प्रॉपर्टी टैक्स – 7,000 करोड़ रुपये, निवेश पर ब्याज 2,572.23 करोड़ रुपये।
मुंबई फायर ब्रिगेड के लिए बड़ा इजाफा
मुंबई फायर ब्रिगेड को 2026–27 में 230.90 करोड़ रुपये दिए गए हैं। पिछले साल यह राशि 111.68 करोड़ रुपये थी। यानी इस बार फायर और इमरजेंसी सेवाओं को लगभग दोगुना बजट मिला है। इस अतिरिक्त फंड से: नए उपकरण खरीदे जाएंगे, आधुनिक तकनीक जोड़ी जाएगी ,स्टाफ और ट्रेनिंग क्षमता बढ़ाई जाएगी।
BEST को 1,000 करोड़ रुपये का सहारा
BEST Undertaking को इस साल 1,000 करोड़ रुपये दिए गए हैं। BMC पिछले कई सालों से BEST को आर्थिक मदद देती आ रही है। जनवरी 2026 तक कुल 12,028.81 करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है। इस मदद का मकसद: पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत करना, बस सेवाओं में सुधार, इलेक्ट्रिक बसों और ऑपरेशनल एफिशिएंसी को बढ़ावा देना।
कुल मिलाकर क्या संदेश?
BMC का 2026–27 का बजट साफ संकेत देता है कि इस बार प्राथमिकता इंफ्रास्ट्रक्चर, फायर सेफ्टी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को दी गई है। मुंबई को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में यह बजट एक बड़ा कदम माना जा रहा है।



