बिग बॉस 19: अशनूर कौर का चौंकाने वाला एविक्शन, बाहर आते ही पहला पोस्ट वायरल
अशनूर कौर को बिग बॉस 19 से वीकेंड का वार में बाहर किया गया। घर लौटते ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली फोटो। अभिषेक बजाज का कमेंट सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।

Big boss: बिग बॉस 19 से एक और एविक्शन हो गया है। इस बार शो से बाहर होने वाली कंटेस्टेंट हैं अशनूर कौर। वीकेंड का वार में सलमान खान ने उन्हें घर से बाहर कर दिया। वजह बनी एक टास्क—जिस दौरान अशनूर ने जाने-अनजाने तान्या मित्तल पर लकड़ी के तख्ते से वार कर दिया था। वायलेंस के नियम टूटने के कारण उन्हें सीधी एंट्री मिल गई बाहर की। फैंस के लिए अशनूर का एविक्शन काफी शॉकिंग रहा। लेकिन बाहर आते ही अशनूर ने सोशल मीडिया से दूरी नहीं बनाई और तुरंत इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो गया।
घर लौटते ही अशनूर की पहली पोस्ट
बिग बॉस हाउस से निकलकर अशनूर ने अपने घर की बालकनी से एक फोटो शेयर की। तस्वीर में वो अपने पालतू डॉग के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने स्ट्राइप्ड नाइटसूट पहन रखा है और कैप्शन में लिखा: “मुश्किल तूफाने के बाद का सुकून।” साथ ही एक घर वाला इमोजी भी लगाया है। उनकी इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा अभिषेक बजाज का कमेंट।
अभिषेक बजाज का कमेंट वायरल
अशनूर के पोस्ट पर कई दोस्तों ने प्यार जताया। रोहन मेहरा ने लिखा, “हम सबको तुम पर गर्व है।” नगमा मिराजकर ने हार्ट इमोजी से रिएक्ट किया। लेकिन जिस कमेंट ने सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वो था अभिषेक बजाज का, “रब राखा।”
शो में भी चर्चा में रही थी दोनों की बॉन्डिंग
बिग बॉस 19 के दौरान अशनूर और अभिषेक की दोस्ती खूब चर्चा में रही। कई लोगों को उनकी बॉन्डिंग में प्यार की झलक भी दिखी, लेकिन दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताया। अभिषेक के एविक्शन तक दोनों की दोस्ती बनी रही और अब घर से बाहर आकर भी दोनों एक-दूसरे की पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं।



