नीतीश की रिकॉर्ड वापसी: तेजस्वी की पहली प्रतिक्रिया

नीतीश की 10वीं शपथ ने बिहार की राजनीति में नया अध्याय खोला, NDA के शक्ति प्रदर्शन ने किया बड़ा मैसेज क्लियर, और तेजस्वी की पहली प्रतिक्रिया ने बढ़ाई सियासी गर्मी।

Bihar: बिहार में नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नया इतिहास रच दिया। पटना के गांधी मैदान में हुए भव्य समारोह में एनडीए ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। एनडीए-शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ नेता और हजारों समर्थक भी इस शपथ ग्रहण के गवाह बने। मंच से पीएम मोदी और नीतीश कुमार ने जनता को धन्यवाद दिया।

 

तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

शपथ के तुरंत बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार और मंत्रिमंडल को बधाई दी। तेजस्वी ने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि नई सरकार अपने वादों पर खरी उतरे और बिहारवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए।

 

PM मोदी का पावर शो

समारोह में पीएम मोदी का स्पेशल मोमेंट भी देखने को मिला। उन्होंने मंच से गमछा लहराकर जनता का अभिवादन किया और चारों दिशाओं में घूमकर लोगों का धन्यवाद किया। अमित शाह, जेपी नड्डा, चंद्रबाबू नायडू समेत कई बड़े नेताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम की भव्यता बढ़ा दी।

 

कितने मंत्री बने? कौन-कौन शामिल?

PTI की रिपोर्ट के अनुसार नई सरकार में कुल: 14 मंत्री BJP से, 8 मंत्री JDU से, LOJPA (RV) को 2 पद, रालोमो और HAM को 1-1 पद मिले, नीतीश कुमार के बाद सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा समेत कई नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।

Related Articles

Back to top button