दिल्ली एयरपोर्ट पर गणतंत्र दिवस की तैयारी के चलते हवाई यात्रा प्रभावित

दिल्ली एयरपोर्ट का एयरस्पेस गणतंत्र दिवस की तैयारी के लिए बंद 600+ उड़ानों पर असर, यात्रियों को समय बदलने या रद्द होने की संभावना यात्रियों को तुरंत एयरलाइन से संपर्क करना और वैकल्पिक विकल्प चुनना जरूरी

कोहरे की वजह से पहले ही उड़ानों में परेशानी हो रही है, अब दिल्ली एयरपोर्ट पर गणतंत्र दिवस की सुरक्षा व्यवस्था के चलते और असर आने वाला है। सरकार ने मंगलवार को NOTAM (Notice to Airmen) जारी किया है। इसके अनुसार 21 जनवरी से 6 दिनों तक सुबह 10:20 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक दिल्ली का एयरस्पेस पूरी तरह बंद रहेगा। यह बंदी मुख्य रूप से गणतंत्र दिवस की तैयारी, ड्रेस रिहर्सल, प्रैक्टिस और परेड के लिए है। इस दौरान कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड, फ्लाईपास्ट और सांस्कृतिक-सेन्य प्रदर्शन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हवाई क्षेत्र को खाली रखना जरूरी है।

 

कितनी उड़ानें प्रभावित होंगी?

एविएशन एनालिटिक्स कंपनी Cirium के अनुसार, इस दौरान 600 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। ये समय दिल्ली एयरपोर्ट का सबसे व्यस्त समय होता है, क्योंकि देश के अलग-अलग हिस्सों से यात्री यहां उतरकर दोपहर की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में जुड़ते हैं। NOTAM का असर सिर्फ दिल्ली आने-जाने वाली उड़ानों पर ही नहीं, बल्कि पूरे विमान नेटवर्क पर पड़ सकता है। इसलिए कई ऐसे यात्रियों की उड़ानों पर भी असर हो सकता है जो दिल्ली से नहीं जा रहे।

 

उड़ानें रद्द होंगी या समय बदलेगा?

सभी प्रभावित उड़ानें जरूरी नहीं कि रद्द हों, लेकिन उनका समय बदलना लगभग तय है। एयरलाइनें यात्रियों को दूसरी उड़ानों में शिफ्ट कर सकती हैं। दिल्ली में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम होने की संभावना भी है, जिससे उड़ानों का समय बदलना और चुनौतीपूर्ण हो सकता है। खासकर छोटे ऑपरेटिंग विंडो में इतनी सारी उड़ानों को संभालना मुश्किल होता है।

 

यात्रियों के लिए सुझाव

1. अगर आपकी उड़ान 21 जनवरी से 6 दिनों के बीच दिल्ली से आना या जाना है, तो तुरंत एयरलाइन से संपर्क करें। 2. अपने मोबाइल नंबर और ईमेल अपडेट रखें, ताकि बदलाव की सूचना तुरंत मिल सके। 3. अगर आपकी उड़ान रद्द होती है, तो एयरलाइन आमतौर पर वैकल्पिक उड़ान या पूरा रिफंड देती है 4. आखिरी समय में बुकिंग महंगी हो सकती है, इसलिए वैकल्पिक विकल्प पहले ही चुनना बेहतर रहेगा। एयरलाइंस NOTAM मिलने के बाद उड़ानों को एडजस्ट करती हैं, IRROPS मैसेज भेजती हैं और दूसरे एयरपोर्ट्स के साथ समन्वय करती हैं। इसलिए यात्रियों को समय-समय पर अपडेट्स चेक करना बहुत जरूरी है।

Related Articles

Back to top button