चुनाव आयोग ने BLO और सुपरवाइज़र्स की सैलरी दोगुनी की
चुनाव आयोग ने BLO और सुपरवाइज़र्स की सैलरी दोगुनी की। BLOs का वेतन अब 12,000 रुपये और सुपरवाइज़र्स का 18,000 रुपये हुआ। Bihar में SIR अभियान के लिए BLOs को 6,000 रुपये का अतिरिक्त इंसेंटिव भी मिलेगा।

ECI: चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में लगे बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) को बड़ी खुशखबरी दी है। अब BLO का वेतन 6,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये कर दिया गया है। साथ ही BLO सुपरवाइज़र्स का वेतन 12,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये कर दिया गया है।
ERO और AEROS को भी मानदेय
चुनाव आयोग ने ERO (इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर्स) और AERO (असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर्स) को भी पहली बार मानदेय देने का फैसला किया है। ये सभी अधिकारी वोटर लिस्ट को पारदर्शी और बिना किसी भेदभाव के तैयार करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
BLO सुपरवाइज़र्स की भी बढ़ाई गई सैलरी
चुनाव आयोग ने BLOs की सालाना सैलरी दोगुनी करने के साथ-साथ, इलेक्टोरल रोल्स तैयार करने और उनमें बदलाव करने वाले BLO सुपरवाइज़र्स की सैलरी भी बढ़ा दी है। पिछले बदलाव का मौका साल 2015 में आया था।
बिहार में स्पेशल इंसेंटिव
इस बार बिहार में शुरू होने वाले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के लिए BLOs को 6,000 रुपये प्रति महीने का अतिरिक्त इंसेंटिव भी मंज़ूर किया गया है।
BLO बिना थके चुनाव प्रक्रिया को मजबूत करते हैं
चुनाव आयोग का यह फैसला चुनाव कर्मचारियों को सही मुआवजा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। BLO और सुपरवाइज़र्स फील्ड लेवल पर मेहनत करते हैं, वोटरों की मदद करते हैं और वोटर लिस्ट को अपडेट करके चुनावी प्रक्रिया को मजबूत बनाते हैं।



