चक्रवात ‘दित्वा’ का असर: दक्षिण भारत में भारी बारिश, दर्जनों उड़ानें रद्द
चक्रवाती तूफान दित्वा से दक्षिण भारत में बड़ा असर तमिलनाडु–पुडुचेरी में भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी चेन्नई एयरपोर्ट पर उड़ानें रद्द, यात्रियों को अलर्ट

चक्रवाती तूफान दित्वा दक्षिण भारत में तेजी से अपना असर दिखा रहा है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले दो दिनों तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। तूफान की वजह से हवाई सेवाओं पर भी बड़ा असर देखने को मिल रहा है। एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि तेज बारिश और तेज़ हवाओं के कारण चेन्नई और दक्षिण भारत के कई शहरों की उड़ानों में देरी या बदलाव संभव है।
एयर इंडिया की एडवाइजरी: एयरपोर्ट जाने से पहले फ्लाइट स्टेटस चेक करें
एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें। यात्री यह जानकारी ऑनलाइन ले सकते हैं या फिर 24×7 कॉल सेंटर पर संपर्क कर सकते हैं: 011-69329333 / 011-69329999, अभी तक एयरलाइन ने किसी बड़ी कैंसिलेशन की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन यात्रियों को साइक्लोन से जुड़े अपडेट्स पर नजर रखने को कहा गया है।
इंडिगो ने भी जारी की चेतावनी
इंडिगो ने बताया कि तूफान के चलते श्रीलंका और तमिलनाडु के कई रूट्स पर फ्लाइट ऑपरेशंस प्रभावित हो सकते हैं। कोलंबो, जाफ़ना, पुडुचेरी, थूथुकुडी, तिरुचिरापल्ली, चेन्नई और मदुरै आने-जाने वाली फ्लाइट्स में देरी या रुकावट की संभावना है।
चेन्नई एयरपोर्ट पर बड़ा असर: 54 फ्लाइट्स रद्द
चेन्नई एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, साइक्लोन के कारण तमिलनाडु के कई जिलों में अब तक कुल 54 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। चेन्नई से थूथुकुडी, मदुरै और त्रिची जाने वाली 16 फ्लाइट्स कैंसिल, इन शहरों से चेन्नई आने वाली फ्लाइट्स भी रोक दी गईं, मदुरै, त्रिची और पुडुचेरी से बेंगलुरु व हैदराबाद जाने वाली 22 फ्लाइट्स रद्द, दक्षिणी और मध्य जिलों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन सतर्क है।



