गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा अपडेट, घर बैठे इन 5 तरीकों से करें LPG बुकिंग
गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच सरकार ने दी बड़ी जानकारी WhatsApp, Missed Call और मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें LPG एजेंसियों पर लगी लंबी कतारों के बीच मंत्रालय ने बताई आसान प्रक्रिया

Lpg shortage: देश में गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच Ministry of Petroleum and Natural Gas ने बड़ी जानकारी साझा की है। मंत्रालय ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट कर बताया कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के लिए उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। तेल विपणन कंपनियों ने ऐसी कई सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं, जिनकी मदद से लोग घर बैठे ही आसानी से गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
घर बैठे LPG सिलेंडर बुक करने के 5 तरीके
मंत्रालय के अनुसार घरेलू एलपीजी सिलेंडर को पांच अलग-अलग तरीकों से बुक किया जा सकता है। उपभोक्ता Bharat Gas, Indane और HP Gas के सिलेंडर WhatsApp, मिस्ड कॉल, IVRS, मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए बुक कर सकते हैं। इसके लिए कंपनियों ने अलग-अलग नंबर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध कराए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी के चक्कर न लगाने पड़ें।
मोबाइल ऐप और वेबसाइट से भी बुकिंग
एलपीजी बुकिंग के लिए उपभोक्ता Hello BPCL, Indian Oil One और HP Pay ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा my.ebharatgas.com, cx.indianoil.in और myhpgas.in वेबसाइट पर जाकर भी गैस सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है। मंत्रालय का कहना है कि इन सुविधाओं की मदद से उपभोक्ताओं को कतार में खड़े होने या वितरक के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें
दरअसल देश में गैस सिलेंडर की कमी की खबरें सामने आने के बाद कई जगहों पर लोग गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर लंबी कतारों में खड़े नजर आए। कई शहरों में हालात ऐसे हो गए कि लोग सुबह 3 बजे से ही लाइन में लगने लगे। कुछ लोगों का कहना है कि वे कई दिनों से लाइन में लग रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाया है। ऐसे में सरकार की ओर से बताए गए ये ऑनलाइन तरीके उपभोक्ताओं के लिए राहत साबित हो सकते हैं।



