केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला: मिडिल ईस्ट संकट में तैयारियों की कमी से देश परेशान

मध्य पूर्व युद्ध के असर पर केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा एलपीजी संकट, गिरते बाजार और बेरोजगारी पर उठाए सवाल सरकार की तैयारियों की कमी को बताया हालात का जिम्मेदार

नई दिल्ली, 23 मार्च 2026 आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध से भारत में पैदा हुए संकट से निपटने के केंद्र सरकार के कदमों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की तैयारियों की कमी ने देश को आर्थिक संकट में धकेल दिया है और इसका खामियाजा देश की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। अरविंद केजरीवाल ने गिरते शेयर बाजार और एलपीजी की कमी को लेकर कहा कि एलपीजी की कमी से कारोबार बंद हो रहे हैं। सिलेंडर के लिए लंबी कतारें लगी हैं। प्रवासी मजदूरों के सामने रोजगार संकट खड़ा हो गया है। रुपया भी रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। ये सभी व्यवस्था की विफलता के संकेत हैं।

 

सोशल मीडिया पर सरकार पर निशाना

सोमवार को एक्स पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार मध्य पूर्व चल रहे युद्ध से पैदा हुए संकट को संभालने में पूरी तरह नाकाम रही है। देश में शेयर बाजार लगातार गिर रहा है। एलपीजी की कमी के कारण कई व्यवसाय बंद हो गए हैं। लोग भीषण गर्मी में गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइनों में लगे हैं। प्रवासी मजदूरों की बेरोजगार हो गए हैं। रुपया भी रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है।

 

तैयारियों की कमी पर उठाए सवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरी दुनिया जानती थी कि किसी भी समय युद्ध छिड़ सकता है। फिर मोदी सरकार बिना किसी तैयारी के क्यों बैठी रही? सरकार ने समय रहते पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए? पहले से ही वैकल्पिक आपूर्ति सुरक्षित क्यों नहीं की गई? हर संकट का बोझ जनता पर क्यों डाल दिया जाता है? मोदी सरकार की विफलताओं की सजा आम आदमी क्यों भुगते?

Related Articles

Back to top button