एलपीजी संकट में राहत: बिना कनेक्शन अब आसानी से मिलेगा मिनी गैस सिलेंडर
बिना कनेक्शन अब ID दिखाकर मिल रहा गैस सिलेंडर स्टूडेंट्स और किराएदारों के लिए आसान हुआ गैस लेना मिनी सिलेंडर से 15–20 दिन तक चलेगा काम

Lpg crisis: एलपीजी की बढ़ती किल्लत के बीच आम लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने एक नई पहल शुरू की है। अब मिनी FTL गैस सिलेंडर एजेंसियों के जरिए उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसे खरीदने के लिए पारंपरिक गैस कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी। उपभोक्ता सिर्फ आधार कार्ड या कोई भी वैध पहचान पत्र दिखाकर यह सिलेंडर खरीद सकते हैं। इसकी कीमत करीब 1581 रुपये रखी गई है, जबकि 5 किलो गैस का रिफिल लगभग 600 रुपये में मिलेगा।
किराएदारों और स्टूडेंट्स के लिए बड़ी राहत
यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो किराए के मकानों में रहते हैं जैसे स्टूडेंट्स, प्रवासी मजदूर और अस्थायी कामगार। पहले गैस कनेक्शन न होने के कारण इन्हें काफी दिक्कत होती थी और मजबूरी में ब्लैक में सिलेंडर खरीदना पड़ता था। हालात इतने खराब हो गए थे कि जो सिलेंडर पहले 100-200 रुपये महंगा मिलता था, वही अब 6,000 से 7,000 रुपये तक पहुंच गया था।
सस्ता और आसान विकल्प बना मिनी सिलेंडर
ऐसे में मिनी FTL सिलेंडर एक सस्ता और आसान विकल्प बनकर सामने आया है। यह न सिर्फ किफायती है बल्कि आसानी से उपलब्ध भी है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। बिना लंबी प्रक्रिया के तुरंत सिलेंडर मिल जाना इस योजना की सबसे बड़ी खासियत है।
15-20 दिन तक चलेगा एक सिलेंडर
मिनी सिलेंडर की क्षमता इतनी है कि यह सामान्य इस्तेमाल में करीब 15 से 20 दिनों तक चल सकता है। यानी छोटे परिवार या अकेले रहने वालों के लिए यह काफी उपयोगी साबित हो सकता है। सरकार की यह पहल खासकर उन लोगों के लिए बड़ी राहत है, जो गैस संकट के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।



