उत्तर भारत का बदला-बदला मौसम: दिल्ली में आज बारिश के आसार
उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज, कहीं धूप तो कहीं बारिश दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, आगे कैसा रहेगा मौसम यूपी-बिहार से राजस्थान तक जानिए अगले 5 दिनों का पूरा अपडेट

Delhi news: उत्तर भारत में मौसम इन दिनों लोगों को लगातार चौंका रहा है। कभी तेज धूप तो कभी अचानक बादल और हल्की बारिश मौसम का ये बदलता मिजाज लोगों को कन्फ्यूज कर रहा है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके शहर में बारिश होगी या नहीं, तो यहां पढ़िए दिल्ली से लेकर बिहार, राजस्थान और पहाड़ी राज्यों तक का पूरा अपडेट।
दिल्ली-NCR का मौसम:
दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश की भी संभावना है। हालांकि इसके बाद अगले 4-5 दिनों तक तेज बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है
यूपी का हाल:
लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में फिलहाल मौसम साफ है। लेकिन आने वाले 2-3 दिनों में कुछ जगहों पर बादल दिख सकते हैं। फिलहाल बारिश के ज्यादा चांस नहीं हैं।
बिहार में कब होगी बारिश:
पटना और आसपास के इलाकों में आज मौसम साफ रहेगा। लेकिन 3 दिन बाद मौसम करवट ले सकता है। बादल छाने के साथ हल्की बारिश और कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।
मध्य प्रदेश का मौसम:
भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में अभी मौसम पूरी तरह साफ है। तेज धूप देखने को मिल रही है और अगले 5-6 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।
राजस्थान और हरियाणा अपडेट:
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 25 और 26 मार्च को तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने की संभावना है। हरियाणा के रोहतक में बादल तो नजर आएंगे, लेकिन फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं।
पहाड़ी राज्यों में अलर्ट:
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है। यहां हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। साथ ही 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। 26 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ फिर मौसम बदल सकता है।



