अलीगढ़ में शादी समारोह में ‘बीफ करी’ विवाद, तनाव बढ़ा, फॉरेंसिक जांच जारी

शादी में खाने के काउंटर पर ‘बीफ करी’ लिखा देख मचा हंगामा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिए फॉरेंसिक सैंपल BJP-BSP आमने-सामने, मामला हुआ राजनीतिक

अलीगढ़ के सिविल लाइंस क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई, जब खाने के काउंटर पर लगे स्टीकर पर ‘बीफ करी’ लिखा देखा गया। मेहमान आकाश और गौरव कुमार ने इस पर आपत्ति जताई और वीडियो बनाने लगे, जिसके दौरान हाथापाई की नौबत आ गई।

 

पुलिस ने लिए नमूने, कुछ लोग हिरासत में

सूचना मिलते ही पुलिस और FDA की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मांस के सैंपल लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे। पुलिस के अनुसार, कैटरर और झगड़े में शामिल दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, हालांकि देर रात उन्हें छोड़ दिया गया। फिलहाल कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगा कि मांस किसका था।

 

कैटरर के खिलाफ लिखित शिकायत

मेहमान गौरव कुमार ने कैटरर के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। उनका आरोप है कि यह मामला धार्मिक भावनाएं आहत करने जैसा है। अधिकारी कहते हैं कि ‘बीफ’ शब्द को लेकर अक्सर भ्रम की स्थिति बन जाती है, क्योंकि यह भैंस और गाय, दोनों के मांस के लिए इस्तेमाल हो जाता है।

 

राजनीतिक रंग भी चढ़ा

घटना की जानकारी फैलते ही BJP कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। BSP नेता सलमान शाहिद भी पहुंचे और उन्होंने BJP कार्यकर्ताओं पर ‘दादागिरी’ का आरोप लगाया।

Related Articles

Back to top button