अमरोहा में NH-9 पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार खड़े डीसीएम में घुसी, चार डॉक्टर छात्रों की मौत

तेज रफ्तार कार खड़े डीसीएम से जा भिड़ी मौके पर चार डॉक्टर छात्रों की दर्दनाक मौत अंधेरे में खड़े ट्रक को बताया जा रहा हादसे की वजह

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में बुधवार देर रात नेशनल हाईवे-9 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अतरासी के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक डीसीएम में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चारों युवक रजबपुर थाना क्षेत्र स्थित श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी के डॉक्टर छात्र बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, ये सभी मेरठ से गाजियाबाद लौट रहे थे। हादसा रात करीब 10 बजे फ्लाईओवर के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि डीसीएम अंधेरे में बिना किसी संकेत के खड़ी थी, जिसके चलते कार सीधे जाकर उससे टकरा गई। हादसे के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वाहनों को क्रेन से हटवाकर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि सड़क किनारे ट्रक खड़े होने के कारण होने वाले हादसों के कई मामले पहले भी सामने आए हैं, जबकि पुलिस ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करने का दावा करती है। इसके बावजूद ऐसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं।

Related Articles

Back to top button