योगी सरकार ने माँगा आकड़ा, राज्य में कितने ब्राह्मणो के पास है बन्दूक का लाइसेंस

उत्तर प्रदेश में लगातार ब्राह्मणों की हत्या की ख़बरें सामने आ रही हैं। जिसके बाद से ही योगी सरकार पर विपक्ष हमलावर भी हो गया है। कई जगह इसे लेकर धरना प्रदर्शन भी दिए जा रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों की हत्या किए जाने पर BJP के विधायक ने विधान सभा में ब्राह्मण जाति के लोगों के मारे जाने, उनकी सुरक्षा और बंदूक के लाइसेंस के आंकड़ों को लेकर एक सवाल पूछा था। इसके जवाब में योगी सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को अब चिट्ठी लिखकर पूछा है की राज्य में कितने ब्राह्मणो के पास लाइसेंस की बन्दूक है। इसी के साथ कितने लोगों ने बंदूक की लाइसेंस के लिए अप्लाई किया है।

एक खबर के अनुसार राज्य के गृह विभाग के अवर सचिव प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने यह पत्र 18 अगस्त को भेजा था। जिसमें सभी जिलाधिकारियों को पत्र के जरिए कहा गया था कि उत्तर प्रदेश में कितने ब्राह्मणों ने शस्त्र लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था और कितने लोगों को शस्त्र लाइसेंस जारी हुआ है। ये सभी जानकारी 21अगस्त तक ई-मेल के जरिए मुहैया कराने के आदेश दिए गए थे। बाद में एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि इसकी जानकारी आगे नहीं मांगी जा रही है।

वहीँ विधानसभा के प्रधान सचिव का इस मामले पर कुछ और ही कहना है की हमने सरकार से ऐसी कोई जानकारी नहीं मांगी है। वहीँ ऐसी भी खबर सामने आ रही है की यूपी सरकार ने अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में कितनी जातियों के लोगों का एनकाउंटर हुआ है, इसकी एक लिस्ट तैयार कर रही है। मानसून सत्र में इस लिस्ट को पेश किया जाना था। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।

Related Articles

Back to top button