योगी आदित्यनाथ का सिंगापुर-जापान दौरा, मैग्लेव ट्रेन से लेंगे भविष्य की रफ्तार का अनुभव

मैग्लेव ट्रेन में बैठकर भविष्य की रफ्तार का अनुभव लेंगे CM योगी जापान दौरे में आधुनिक परिवहन तकनीक पर रहेगा फोकस भगवा वस्त्र में सिंगापुर और जापान की यात्रा पर जाएंगे मुख्यमंत्री

Cm yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी से सिंगापुर और जापान के दौरे पर जा रहे हैं। इस विदेश यात्रा का मकसद प्रदेश में आधुनिक परिवहन और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देना है। खास बात यह है कि अपने जापान दौरे के दौरान सीएम योगी दुनिया की सबसे एडवांस ट्रेन टेक्नोलॉजी में से एक मानी जाने वाली मैग्लेव ट्रेन में सफर भी करेंगे।

Cm yogi: मैग्लेव ट्रेन में करेंगे 100 KM की टेस्ट यात्रा

जापान में सीएम योगी करीब 100 किलोमीटर की मैग्लेव ट्रेन की परीक्षण यात्रा का हिस्सा बनेंगे। यह ट्रेन मैग्नेटिक लेविटेशन यानी चुंबकीय शक्ति के सहारे पटरी से कुछ ऊपर तैरते हुए चलती है, जिससे घर्षण लगभग खत्म हो जाता है। यही वजह है कि यह ट्रेन 600 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। जापान में टोक्यो से नागोया के बीच मैग्लेव कॉरिडोर को 2027 तक शुरू करने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। इस तकनीक को भविष्य के हाईस्पीड ट्रांसपोर्ट सिस्टम के रूप में देखा जा रहा है।

भगवा वस्त्र में ही करेंगे विदेश यात्रा

Cm yogi: इस दौरे को लेकर सीएम योगी के पहनावे की भी चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि वह सिंगापुर और जापान की यात्रा के दौरान अपने पारंपरिक भगवा वस्त्र में ही नजर आएंगे। हालांकि, इस बार वह सैंडल की जगह जूते पहनकर यात्रा करेंगे। जापान प्रवास के दौरान सीएम योगी वहां स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए भी जाएंगे। इस पूरे दौरे का फोकस उत्तर प्रदेश में आधुनिक परिवहन ढांचे के विस्तार और निवेश के नए अवसर तलाशने पर रहेगा।

Related Articles

Back to top button