योग गुरु रामदेव ने CAA पर दिया बड़ा बयान, कहा ये देश मोदी, योगी और अमित शाह का अकेला नहीं, सबका है !

देवरिया : योग गुरु आज उत्तर प्रदेश के देवरिया में पहुंचे और इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि CAA, एनआरसी पर देश में जो घटनाक्रम हो रहा है, झूठ और गलतफहमी के आधार पर लोगों को बरगला कर के उनके मन में एक बेवजह भय पैदा करके गैर जिम्मेदाराना कार्य कुछ राजनीतिक दल कर रहे हैं | यह देश केवल किसी पार्टी विशेष मोदी जी, योगी जी और केवल अमित शाह का नहीं है | यह देश सबका है | इस देश को आग लगाना, टुकड़े करना, इसके विभाजन की बात करना देश मे हिंसा फैलाना, सांप्रदायिक ताना-बाना को ध्वस्त करना, देश के साथ गद्दारी देशद्रोह यह देश के साथ बगावत है | किसी भी जिम्मेदार पार्टी और जिम्मेदार नागरिक को शोभा नहीं देता है और मैं मानता हूं सबके सब मुसलमान इस आगजनी हिंसा मैं सम्मिलित नहीं है | करोड़ों देशभक्त मुसलमान है | वो भी इस बात से दुखी है | इससे पूरा इस्लाम बदनाम हो रहा है | मुसलमानों के नाम पर कुछ लोग इस देश में हिंसा कर रहे हैं और एक नकारात्मक फैला रहे हैं | इसे समाज के जिम्मेदार लोगों को मिलकर ठीक करना चाहिए | दुनिया में भी भारत की बदनामी हो रही है।

वहीँ गंगा यात्रा पर रामदेव ने कहा कि गंगा हमारी आस्था का बहुत बड़ा केंद्र है | जन्म से जन्मांतर तक का एक हमारा उनसे अध्यात्मिक रिश्ता है | हमारी संस्कृति का भी उसके साथ बहुत ही गहरा संबंध है | नमामि गंगे के माध्यम से मोदी जी ने इसी संकल्प के साथ गंगा की अविरलता, निर्मलता और पवित्रता का अभियान भी चलाया | कोई भी अभियान को निरंतरता से गति देने की आवश्यकता होती है, तभी वह जाकर सफल होता है | हमें विश्वास है गंगा का जो संकल्प है इससे पूरा होगा और गंगा की पवित्रता से हमारी आस्था मजबूत होती है | लोग उसमें आचमन करते हैं उसमें स्नान करते हैं | दूसरी तरफ यह पर्यावरण के लिए भी जरूरी है | दुनिया के देशों में नदियों को पूजा नहीं जाता है, लेकिन फिर भी सांफ़ रहता है लेकिन हमारे नदी तो हमारे लिए पूज्य है | मां के समान है | साफ करना एक बहुत बड़ा उत्तरदायित्व है इसलिए राज्यपाल जी हमारे मुख्यमंत्री योगी जी और वरिष्ठ मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मेरे से मिलने की बात कही थी | मैं भी रहूं उसमें ऐसा भी लोग सम्मिलित होकर संदेश दे रहे हैं समाज भी इसमें सहयोग करें तभी गंगा का मिशन सफल होगा।

Related Articles

Back to top button