कांग्रेस के बारे में ये क्या कह गए रामदेव! मच गया बवाल!

21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाने वाला है | इस मौके पर योग गुरु बाबा रामदेव महाराष्ट्र में मौजूद होंगे | बाबा रामदेव महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ नांदेड़ में योग करेंगे | योग दिवस से पहले रामदेव ने कहा, ‘पीएम मोदी सार्वजनिक तौर से योग करते हैं | छुपकर पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी योग करते थे | उनकी आने वाली पीढ़ी ने योग नहीं किया, इसलिए उनकी राजनीति गड़बड़ हो गई योग करने वालों के अच्छे दिन आते हैं |’

लोकसभा चुनाव में इस बार भी कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन किया है| 2014 में 44 सीट जीतने वाली कांग्रेस इस बार 52 सीट ही हासिल कर पाई | ऐसे में इस खराब प्रदर्शन के बहाने बाबा रामदेव को कांग्रेस पर निशाना साधने का मौका मिल गया है और इस बार उन्होंने योग को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला |

Related Articles

Back to top button