पुष्पेंद्र यादव मामले में भड़क उठी यादव महासभा, सड़कों पर विरोध प्रदर्शन

जनपद झांसी मे हुए पुष्पेंद्र यादव प्रकरण में आज उत्तर प्रदेश यादव महासभा के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने संभल बबराला की सड़कों पर कैंडल मार्च निकाल कर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया | नेताओं और कार्यकर्ताओं में सरकार और पुलिस के खिलाफ काफी रोष देखा जा रहा है | सपा नेता और कार्यकर्ता पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं |

झाँसी के चर्चित पुपेन्द्र यादव प्रकरण को लेकर अब राजनीति तेज हो गई हैं, इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी कल पुष्पेंद्र यादव के घर गए और प्रदेश की योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए इसे हत्या करार दिया | साथ ही पूरे मामले को कोर्ट में ले जाकर न्याय दिलाने की बात कही | वही आज शाम संभल में भी प्रदेश सरकार के खिलाफ यादव समाज के लोग सड़क पर आए और यादव महासभा के तत्वाधान में एक कैंडल मार्च निकालते हुए विरोध प्रदर्शन किया |

सपा के पूर्व विधायक रामखिलाड़ी यादव ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा “पुष्पेंद्र यादव एक निर्दोष युवा था उसके खिलाफ कहीं कोई FIR तक नहीं है | पुलिस ने उसकी हत्या कर शव का दाह संस्कार कर दिया | यह बहुत बड़ी शर्म की बात है | योगी सरकार युवाओं का गोली से मुंह बंद करना चाहती है | जितने भी एनकाउंटर हुए हैं सभी फर्जी एनकाउंटर हैं | जनता 2022 में योगी की दुकान बंद कर देगी | क्योंकि वे गिन गिन कर हत्या कर रही है और यह यादव विरोधी सरकार है ।

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष फिरोज खान ने भी योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “प्रदेश में खुला जंगलराज हैं | यहां पर फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं | लोगों को मारा जा रहा है | पुलिस के जवान भी कम नहीं मर रहे हैं, आए दिन पुलिस पिट रही है तथा मारी भी जा रही है | उन्होंने कहा की योगी सरकार मुसलमानों और यादवों को टारगेट कर काम कर रही है | सपा सरकार में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश हुआ करता था | अब यह केवल हत्या प्रदेश हैं | अगर ऐसा ही चलता रहा तो समाजवादी पार्टी अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएगी |

Related Articles

Back to top button