X (पहले ट्विटर) डाउन, यूजर्स को अपडेट्स नहीं मिल रहे

X हुआ डाउन, हजारों यूजर्स को आई दिक्कत ऐप, फीड और वेबसाइट पर टेक्निकल समस्या रिपोर्ट कंपनी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं

Technology: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) इस समय डाउन चल रहा है। वेबसाइट आउटेज ट्रैक करने वाली DownDetector.com के मुताबिक, प्लेटफॉर्म में तकनीकी दिक्कतों की वजह से यूजर्स को परेशानी हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाम 6 बजकर 53 मिनट पर 52% ऐप यूजर्स को ऐप इस्तेमाल करने में दिक्कत आई, जबकि 21% यूजर्स को फीड और टाइमलाइन अपलोड नहीं हो रही थी। इसके अलावा, 17% यूजर्स ने X की वेबसाइट पर भी तकनीकी समस्याएं बताई।

Technology: एक्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं

हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक कोई बयान या आधिकारिक पोस्ट नहीं आई है, जो यह साबित कर सके कि X ने इस आउटेज का संज्ञान लिया है।

एक्स डाउन होने की समस्या बार-बार सामने आती है

Technology: X के बार-बार डाउन होने की समस्या यूजर्स के लिए परेशानी बनती जा रही है। इसके चलते लोग न केवल अपने अपडेट्स साझा नहीं कर पाते, बल्कि दुनियाभर के ताज़ा अपडेट्स से भी समय पर वाकिफ नहीं हो पाते।

Related Articles

Back to top button