कुश्ती संघ के पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के आंदोलन के समर्थन में को कुश्ती संघ के सभी पदाधिकारियों ने त्यागपत्र दे दिया। पदाधिकारियों ने यह कदम भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण के खिलाफ कार्रवाई न होने पर उठाया है। सामूहिक त्यागपत्र में महिला पहलवानों के यौन शोषण केस में सुनवाई न होने पर भी दुख व्यक्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार फतेहाबाद जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारी आज डीसी एवं जिला ओलिंपिक संघ अध्यक्ष मनदीप कौर से मिले और अपना रोष प्रकट करते हुए उनको अपना सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने कहा कि हमसे विश्व में देश का नाम गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों की यह दुर्दशा सहन नहीं हुई, इसलिए पूरी इकाई को आज भंग किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button