मिल गया वायुसेना का लापता विमान एएन-32! पर इस हाल में?

वायुसेना के लापता एएन-32 विमान का कुछ हिस्सा मिला है | सर्च ऑपरेशन के दौरान अरुणाचल प्रदेश के लिपो के उत्तर में विमान का सुराग मिला है | विमान के बाकी हिस्सों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है | यह विमान 3 जून असम के जोरहाट से उड़ान भरा था और लापता हो गया था | इस विमान में 8 क्रू मेंबर समेत 13 लोग सवार थे |

भारतीय वायु सेना ने बताया कि विमान का मलबा एमआई 17 विमान ने ढूंढा | एमआई 17 अभी विमान की लोकेशन के ऊपर है | यह स्थान सियांग जिले के पयूम में स्थित है | वायुसेना अब यह पता लगा रही है कि जो मलबा मिला है वह क्या लापता एएन-32 ट्रांसपोर्ट विमान का ही है | विमान का मलबा लिपो से 16 किलोमीटर उत्तर में मिला है और यह इलाका टाटो के उत्तर पूर्व में स्थित है | जमीन से 12 हजार फुट की ऊंचाई पर मलबा मिला है | एमआई-17 हेलीकॉप्टर अभी भी मलबे की तलाश में लगे हैं | खराब मौसम के बावजूद भारतीय वायुसेना के परिवहन विमान एएन-32 के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है |

तलाशी अभियान असम के जोरहाट से अरुणाचल प्रदेश के मेचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड के बीच वनों में किया जा रहा है | भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह -काटरेसैट और आरआईसैट भी इलाके की तस्वीरें ले रहे हैं | पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ एयर मार्शल आर.डी. माथुर तलाशी और बचाव अभियान को देख रहे हैं | उन्होंने वायुसेना के लापता कर्मियों के परिजनों से बातचीत भी की |

ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि यह विमान लापता हुआ है | इससे पहले भी एक बार इस विमान के साथ ही हादसा हुआ था और इसके अवशेष भी पाए गए थे जो अरुणाचल प्रदेश में मिले थे |

Related Articles

Back to top button