औरतों को टिकट देना है इस्लाम के खिलाफ, अहमदाबाद के शाही इमाम ने की टिप्प्णी!

अहमदाबाद में जामा मस्जिद के शाही इमाम ने रविवार को कहा कि चुनाव में महिलाओं को टिकट देना इस्लाम के खिलाफ विद्रोह है और यह धर्म को कमजोर करता है।

अहमदाबाद में जामा मस्जिद के शाही इमाम ने रविवार को कहा कि चुनाव में महिलाओं को टिकट देना इस्लाम के खिलाफ विद्रोह है और यह धर्म को कमजोर करता है। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से बात करते हुए शाही इमाम शब्बीर अहमद सिद्दीकी ने कहा कि महिलाओं को नमाज (मुस्लिमों द्वारा की जाने वाली प्रार्थना) की अनुमति नहीं है, क्योंकि इस्लाम में उनकी एक निश्चित स्थिति है।

शाही इमाम ने कहा, ‘अगर इस्लाम की बात करें…क्या आपको एक भी महिला नमाज पढ़ते हुए दिखाई देती है? इस्लाम में नमाज का बड़ा महत्व है। अगर इस्लाम में महिलाओं का लोगों के सामने आना जायज होता तो उन्हें (महिलाओं को) मस्जिद में (प्रवेश करने से) नहीं रोका जाता।’

Related Articles

Back to top button