अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाये कुछ इस तरह से कर पाएंगी ताज का दीदार
एएसआई के ज्वाइंट डायरेक्टर जनरल (मॉन्यूमेंट्स) एम. नांबिराजन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों में भारतीय और विदेशी महिला पर्यटकों को आज नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा।
ये भी पढ़े – महिला दिवस पर जौनपुर की महिलाओं को प्रशासन ने दी ये सौगात
अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी स्मारकों में महिलाओं को नि:शुल्क मिलेगा।
वहीं एएसआई की निदेशक (मॉन्यूमेंट द्वितीय) डॉ. अरविन मंजुल ने आदेश जारी कर कहा है कि 18 अप्रैल को वर्ल्ड हेरिटेज डे पर स्मारकों में भारतीय और विदेशी पर्यटकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।