पंजाब: ब्यूटी पार्लर के अंदर घुसकर महिला से रेप

पंजाब –फिरोजपुर जिले के एक गांव में ब्यूटी पार्लर के अंदर घुसकर महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने 30 वर्षीय महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। थाना ममदोट पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार है।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने ब्यूटी पार्लर पर मौजूद थी। इसी दौरान आरोपी उसके ब्यूटी पार्लर में घुस आया। अकेला देख आरोपी पार्लर का केबिन बंद कर लिया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। यही नहीं उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने आपबीती परिजनों को सुनाई। इसके बाद थाना ममदोट पुलिस को शिकायत दी गई। पीड़िता का सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। इसके बाद थाना ममदोट पुलिस ने आरोपी दलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुटी है।

Related Articles

Back to top button