आखिर विकास दुबे के सरेंडर से पहले ही क्यों बदला गया महाकाल थाने का टीआई ? कांग्रेस ने उठाए सवाल

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे ने आज मध्य प्रदेश उज्जैन महाकाल मंदिर में सरेंडर किया। 5 लाख का इनामी बदमाश और 8 पुलिसकर्मियों को शहीद करने वाला विकास दुबे अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। ऐसे में अब गिरफ्तार होने के बाद विकास दुबे के मामले पर कई परतें खुलती नजर आ रही हैं। इसे संयोग समझे या रणनीति लेकिन कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं कि विकास दुबे की गिरफ्तारी के पहले महाकाल मंदिर थाना क्षेत्र के टीआई को क्यों बदला गया ? यह बड़ा सवाल लगातार उठाया जा रहा है। कांग्रेस नेता इस सवाल को उठा रहे हैं और सरकार पर निशाना साध रहे हैं।


विकास दुबे की आज अचानक हुई गिरफ्तारी पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस की 50 टीमें इस खतरनाक अपराधी को ढूंढने में जुटी हुई थी हालांकि उत्तर प्रदेश पुलिस के हाथ यह अपराधी लगा ही नहीं। बल्कि इसने खुद महाकाल मंदिर में सरेंडर किया। अचानक हुई इस गिरफ्तारी पर कमलनाथ, दिग्विजय सिंह सहित अन्य विपक्षी नेताओं ने इस पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं और जांच की मांग भी की है। वहीं कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने विकास दुबे की गिरफ्तारी के पहले पुलिस अधिकारी को बदलने पर शक जताया है।

कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने ट्वीट किया है कि यह संयोग है या षड्यंत्र की विकास दुबे के राजनीतिक सरेंडर के पूर्व कल ही महाकाल थाने के टीआई प्रकाश वास्केल का तबादला कर अरविंद तोमर को लाया गया ? कांग्रेस नेता ने यह बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। बता दें कि कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने विकास दुबे के बीजेपी कनेक्शन और उसके क्लीन श्वेड होने का जिक्र करते हुए लिखा है कि विकास कानपुर से सटे 56 शहरों का बीजेपी प्रभारी रहा है ! यूपी पुलिस विकास का एनकाउंटर चाह रही थी या फिर उसे बचाना ? फेरारी में Cleen shave जैसे दूल्हा, वाह ?

Related Articles

Back to top button