कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का कार्यकाल जल्द होने वाला है खत्म! अब कौन होगा कांग्रेस का नया अध्यक्ष ?

कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का कार्यकाल अब जल्दी खत्म होने वाला है। कैसा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक सिंघवी ने कहा है। अभिषेक सिंघवी ने कहा है कि पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का कार्यकाल खत्म होने वाला है और जल्द ही कांग्रेस को नया अध्यक्ष भी मिल सकता है। ऐसा कहकर अब यह अटकलें तेज हो गई हैं की अब कांग्रेस के अध्यक्ष पद का भार कौन संभालेगा। राहुल गांधी ने यह पद छोड़ दिया था पर किसी और को यह पद देने की मांग की थी। ऐसे में अब सोनिया गांधी का कार्यकाल खत्म हो रहा है और सवाल यह बन रहा है कि आखिर कांग्रेस का अध्यक्ष कौन होगा ?

बता दें कि सिंघवी ने यह बयान तब दिया है जब कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस पद पर 1 साल पूरे हो गए हैं। वहीं अब भी पार्टी द्वारा उनके उत्तराधिकार को चुना जाना भी बाकी है। सिंघवी ने कहा है कि सोनिया गांधी का कार्यकाल खत्म हो रहा है कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की एक प्रक्रिया है जिसका पालन किया जाता है कि निकट भविष्य में होगा और इसके नतीजे मिल जाएंगे।

सिंघवी ने कहा ऐसा कांग्रेस के संविधान में लिखा हुआ है, हम ऐसा करने के लिए बाध्य हैं और इसे जल्द ही अंजाम दिया जाएगा। सोनिया गांधी को आज यानी 10 अगस्त के दिन कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष पद पर 1 साल पूरे हो गए हैं। सोनिया गांधी से पहले राहुल गांधी इस पद पर थे। 2019 लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी ने यह कदम उठाया था। हालांकि उनका अध्यक्ष पद का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जा रहा था। पार्टी के भी कई कार्यकर्ता इस बात से सहमत नहीं थे लेकिन इस सबके बावजूद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद संभालने के लिए मना ही किया। इसके बाद से ही कांग्रेस को अपना पूर्णकालिक अध्यक्ष मिला ही नहीं है।

वही खबरों के अनुसार इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि पार्टी के लक्ष्य हीन और दिशाहीन होने की लोगों ना को खत्म करने के लिए इसे एक पूर्णकालिक अध्यक्ष ढूंढने की प्रक्रिया अवश्य ही तेज कर देनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें निश्चित रूप से से ऐसा लगता है कि पार्टी का एक बार फिर से नेतृत्व करने के लिए राहुल गांधी के पास ‘‘साहस, क्षमता और योग्यता’’ है, लेकिन यदि वह ऐसा करना नहीं चाहते हैं तो पार्टी को एक नया अध्यक्ष चुनने की दिशा में अवश्य ही आगे बढ़ना चाहिए।

Related Articles

Back to top button