प्रधानमंत्री मोदी ने किसान आंदोलन के लिए जिम्मेदार किसको कहा परजीवी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा पर सदन को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा राज्य सभा में करीब 13-14 घंटे तक 50 से अधिक माननीय सदस्यों ने अपने बहुमूल्य विचार रखे। इसलिए मैं सभी आदरणीय सदस्यों का हृदय पूर्वक आभार व्यक्त करता हूं।

आपको बता दें कि संसद में पारित तीनों कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली से सटी विभिन्न राज्यों की सीमाओं पर किसान आंदोलनरत हैं।

गांव और शहर की खाई को अगर हमें पाटना है तो उसके लिए आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ना होगा

श्रमजीवी, बुद्धजीवी  के बाद नई जमात सामने आई है आंदोलनजीवी। स्टूडेंट हो या कोई भी आंदोलन हो वहां शामिल हो जाते हैं। ये आंदोलनजीवी परजीवी होते हैं।

जहां-जहां सरकार चलाते होंगे वहां यह नजर आते होंगे। नया एफडीआई आया है?नया एफडीआई यानी फारेन डिस्ट्रक्टिव एक्टिविटी। देश को इससे बचना होगा।

कुछ लोग हैं जो भारत को अस्थिर-अशांत देखना चाहते हैं। हमें नहीं भूलना चाहिए कि पंजाब के साथ क्या हुआ। आजादी मिली तो सबसे ज्यादा पंजाब को नुकसान हुआ।

इसके पीछे कौन ताकतें हैं, हर सरकार ने इसको जाना है, परखा है और जांचा है। कुछ लोग हमारे सिख भाइयों के दिमाग में गलत चीजें भरने में लगे हैं। ये देश हर सिख भाई पर गर्व करता है। देश के लिए क्या कुछ नहीं किया उन्होंने।

Related Articles

Back to top button