बड़ी खबर: बंगाल में बवाल! BJP चीफ को विधानसभा से घसीटकर निकाला, बेहोश हुए; 5 विधायक ससपेंड, फिर बड़ा एलान!

पश्चिम बंगाल विधानसभा में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जब बंगाली प्रवासियों पर हो रहे कथित अत्याचारों पर बोल रही थीं, तभी भाजपा विधायकों ने विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के निलंबन का विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ा कि स्पीकर बिमान बनर्जी को भाजपा के कई विधायकों को निलंबित करना पड़ा।

स्पीकर ने भाजपा विधायकों को किया सस्पेंड

भाजपा विधायकों के हंगामे के बीच विपक्ष के चीफ व्हिप शंकर घोष को सस्पेंड कर दिया गया। लेकिन घोष ने सदन से बाहर जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद मार्शलों को बुलाया गया और घोष को घसीटकर बाहर निकाला गया। इस दौरान वे गिरकर बेहोश हो गए और उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।
घोष के अलावा भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल, मिहिर गोस्वामी, बंकिम घोष और अशोक डिंडा को भी सस्पेंड कर दिया गया।

ममता बनर्जी के तीखे हमले: मोदी चोर और वोट चोर

सीएम ममता बनर्जी ने अपने भाषण में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सदन में “मोदी चोर” और “वोट चोर” के नारे लगाए।
ममता ने कहा कि भाजपा बंगाल विरोधी है। “हम हिंदी या किसी अन्य भाषा के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन भाजपा बंगाली विरोधी है। भाजपा औपनिवेशिक मानसिकता से काम करती है और बंगाल को अपना उपनिवेश बनाना चाहती है। भाजपा ने कभी अमेरिका तो कभी चीन के सामने भारत का सम्मान गिरवी रखा है।”

सुवेंदु अधिकारी का पलटवार

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने सदन में पूरे “मोदी समुदाय” को गाली दी है। सुवेंदु ने ममता के खिलाफ केस करने का ऐलान किया।
गौरतलब है कि सुवेंदु पहले ही 2 सितंबर को विशेष सत्र में अव्यवस्था फैलाने और TMC को “पाकिस्तान का एजेंट” कहने के बाद निलंबित किए जा चुके थे।

बंगाल की चुनावी सियासत और RSS की एंट्री

पश्चिम बंगाल में अगले साल मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा 2021 में पहली बार सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी बनी थी और अब 2026 में TMC को टक्कर देने की तैयारी कर रही है।
राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, अगर भाजपा TMC के वोट बैंक में 4% की सेंध लगा लेती है तो यह चुनावी नतीजों को बदल सकता है। इसी रणनीति के तहत RSS भी बंगाल में सक्रिय हो रहा है।

70% हिंदू वोट पर भाजपा की नजर

बंगाल में करीब 70% हिंदू और 30% मुस्लिम आबादी है। मुस्लिम वोटर अब तक बड़े पैमाने पर TMC के साथ रहे हैं, जबकि हिंदू वोटर विभाजित रहे।
2021 में भाजपा को 50% हिंदू और 7% मुस्लिम वोट मिले, जबकि TMC को 39% हिंदू और 75% मुस्लिम वोट मिले। यही कारण है कि भाजपा 2026 के चुनाव से पहले हिंदू वोटों को एकजुट करने में लगी है।
वहीं, TMC एंटी-हिंदू इमेज से बचने के लिए रामनवमी जैसी रैलियों का सहारा ले रही है ताकि संतुलन बना रहे।

Related Articles

Back to top button